फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Live wire won with Anand's bowling

आनंद की गेंदबाजी से लाइव वायर को मिली जीत

Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Live wire won with Anand's bowling
चंडीगढ़। माई इंडिया ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने मोहाली क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। मुकाबला सेक्टर-44 क्रिकेट ग्राउंड पर वीरवार को खेला गया। पहले खेलने उतरी मोहाली क्रिकेट टीम 14.5 ओवर में 96 रनों पर सिमट गई। विक्रमजीत देव ने सर्वाधिक 37 और विशाल ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम से आनंद ने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हरशुल ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने 10.1 ओवर में 2 विकेट केनुक्सान पर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरविंदर ने नाबाद 51 और पंकज जोशी ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहाली क्रिकेट टीम की ओर से जसबीर सिंह ने 10 रन देकर 1 विकेट और रिंकू ने 18 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के दौरान 5 विकेट लेने वाले आंनद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed