फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Literature fest_sukhna lake_singer kk_bollywood

इन्होंने दूसरी क्लास में दी थी पहली परफॉर्मेंस

Mon, 25 Nov 2013 05:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
Literature fest_sukhna lake_singer kk_bollywood
अपने गीतों से लोगों की टेंशन भगाने वाले लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर केके की टेंशन दूर करता है उनका परिवार। जी हां, यह कहना है केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ।
विज्ञापन


रविवार को चंडीगढ़ कार्निवाल में परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे केके ने कहा कि वह डाक्टर बनना चाहते थे पर यह शायद किस्मत को मंजूर नहीं था।

उन्होंने पहली परफॉर्मेंस दी, जब वे दूसरी क्लास में थे। उन्होने दोस्तों संग रॉक बैंड बनाया। वर्ष 1994 में वे मुंबई आए तो अपना डेमो टेप कई लोगों को दिया। अब तक हिंदी में उन्होंने 250 से भी अधिक गाने गाए।
विज्ञापन


उनके गीत तमिल और तेलगु में भी हैं। उन्होंने अपना पहला सोलो गीत भी विशाल भारद्वाज के लिए ही गाया। उन्होंने कहा कि जब वे काम नहीं करते तो फैमिली के संग समय बिताते हैं। उनका परिवार है जो कि उनको बॉलीवुड के दबाव से निपटने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तड़प अभी भी बरकरार:
देसी ब्वॉयज का ‘मेक सम नॉयस फार देसी ब्वॉयज’ जैसा सुपरहिट गीत हो या फिर ‘जरा सी दिल में दे जगह तू’ जैसा कर्णप्रिय गीत, सभी में केके के दिल की तड़प अभी भी बरकरार है।


फिल्म हम दिल दे चुके सनम के ‘तड़प-तड़प के इस दिल से’ गीत से रातों-रात सुर्खियों में छाने वाले 43 वर्षीय गायक का कहना है कि बॉलीवुड में उनको पहचान दिलाने वाला यही गीत है। हालांकि इस गीत के पहले वह 3,500 जिंगल गा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed