{"_id":"5ec74fd784b2c46bd3050fd7","slug":"liquor-scam-kingpin-bhupender-singh-secrets-revealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः शराब कारोबार से अकूत संपत्ति का मालिक बना भूपेंद्र, पूछताछ में लिए कई लोगों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः शराब कारोबार से अकूत संपत्ति का मालिक बना भूपेंद्र, पूछताछ में लिए कई लोगों के नाम
Fri, 22 May 2020 09:37 AM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 22 May 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में शराब घोटाले की जांच कर रही एसईटी की पावर बढऩे का इंतजार कर रहे गृह मंत्री अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी करने के हक में नहीं हैं। उधर, घोटाले के किंगपिन भूपेंद्र ने पुलिस कस्टडी में कई लोगों के नाम लिए हैं। भूपेंद्र को जब हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से उठाया तो उसने अपनी अकूत संपत्ति का खुलासा किया है।
भूपेंद्र के पास महंगी गाड़ियों के अलावा एक फ्लैट भी है। पिछले दस सालों में उसकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। ऐसा नहीं कि भूपेंद्र शराब घोटाले में ही इस संपत्ति का मालिक हुआ है। वह चंडीगढ़ में एक शराब कारोबारी के साथ काम करता था, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षा बढ़ती गई और फिर पुलिस के साथ मिलकर इस कारोबार को आगे बढ़ाने लगा।
पुलिस ने जब भूपेंद्र की मां से उसके बारे में पूछताछ की, तब जाकर उसने सारे राज खोले। उसने कहा कि वह सब बताने को तैयार है लेकिन उसके परिवार को परेशान न किया जाए। इसी दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया।

एक स्कूल का मालिक भी है भूपेंद्र
सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र ने बताया है कि वह एक स्कूल का भी मालिक है। उसके स्कूल के कार्यक्रमों में भी रसूखदार लोग शामिल होते थे। इसके अलावा उसका हाईवे पर नेटवर्क इतना मजबूत था कि कोई शराब की गाड़ी रोकी जाती थी तो वह अपने दखल से उसे छुड़वा लेता था। पंजाब के एक विधायक के साथ भी भूपेंद्र के संपर्क का पता चला है।
एसईटी को पावर देने के लिए गृह सचिव को पत्र लिखा गया है और संभावना है कि अगले 2 दिनों में उसे स्वीकृति मिल जाएगी। जांच टीम शराब घोटाले की तह तक जांच कर मामले में संलिप्त बड़े से बड़े नेता व अफसरों को बेनकाब करेगी। जब जांच एजेंसी काम कर रही है तो उसकी रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
- अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा