{"_id":"623e350f38068e60382b0c96","slug":"lions-again-got-the-contract-for-cleaning-the-southern-sectors-chandigarh-news-pkl4456962179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण सेक्टरों की सफाई का ठेका फिर लॉयंस को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण सेक्टरों की सफाई का ठेका फिर लॉयंस को मिला
विज्ञापन
चंडीगढ़। दक्षिण के सेक्टरों में सफाई के लिए निगम ने एक बार फिर लॉयंस कंपनी को ठेका दे दिया है। पहले निगम कंपनी को हर माह सफाई के लिए 5.2 करोड़ रुपये देता था लेकिन अब प्रति माह 4.49 करोड़ रुपये देगा। काम भी पहले से अधिक होगा। निगम ने तीन साल के लिए लॉयंस के साथ अनुबंध किया है। वहीं काम के आधार पर एक साल की सेवा बढ़ाने की शर्त रखी गई है।
निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि दक्षिण के सेक्टरों में सफाई के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें लॉयंस कंपनी, बीव्हीजी लिमिटेड और एंटनी एंड लारा कंपनी शामिल थीं। टेक्निकल बिड में लॉयंस और एंटनी एंड लारा क्वालिफाई हुईं। फाइनेंशियल बिड खोलने पर लॉयंस कंपनी ने सबसे 4.49 करोड़ रुपये प्रतिमाह में ठेका लेने के लिए बोली लगाई थी। नियमानुसार कंपनी को तीन साल के लिए टेंडर दे दिया गया है। वहीं कंपनी के काम की समीक्षा के बाद एक साल का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी मॉनिटरिंग
इस बार टेंडर में सख्ती भी बढ़ा दी गई है। डे-मार्केट व मंडी में सफाई भी अब कंपनी को ही करनी होगी। वहीं कंपनी पर अब सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से नजर होगी। 105 कर्मचारी फील्ड में रखने होंगे।