{"_id":"605ba5e78ebc3e8d1c768070","slug":"life-has-come-back-on-track-danger-of-loss-again-chandigarh-news-pkl4082628178","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का एक साल : बमुश्किल पटरी पर लौटी है जिंदगी, सावधान रहें... कहीं फिर बेपटरी न हो जाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का एक साल : बमुश्किल पटरी पर लौटी है जिंदगी, सावधान रहें... कहीं फिर बेपटरी न हो जाए
Thu, 25 Mar 2021 02:19 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:19 AM IST
सार
- चंडीगढ़ में लॉकडाउन का एक साल पूरा
- पटरी पर आई जिंदगी, फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले
- पिछले साल 18 मार्च को मिला था शहर में कोरोना का पहला मरीज
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लॉकडाउन का एक साल पूरा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में लॉकडाउन का एक साल गुरुवार को पूरा हो गया। इस एक साल में संक्रमण की भयावहता से निकलकर अनलॉक में पहुंचने और जैसे-तैसे जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद चल रही थी कि कोरोना वायरस ने फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी सबने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर मानवता की रक्षा की। अब एक बार फिर उसी संयम के साथ खड़े होने की जरूरत है ताकि तेजी से बढ़ते वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
पिछले साल 18 मार्च को मिला था पहला मरीज
पिछले साल 18 मार्च को शहर में कोरोना का पहला मरीज मिला था। इसके बाद लॉकडाउन में जैसे जिंदगी चारदीवारी में सिमट कर रह गई थी। फैक्टरियां, दुकानें, शोरूम सब जगह ताले लग गए और यातायात ठप होने से सड़कें सुनसान हो गईं। हाईवे पर प्रवासियों के पैदल चलने की तस्वीरें आज भी दिल को दहला देती हैं। इनकी मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों का आगे आना, सब देखा। कोरोना योद्धाओं की मदद से लोग इस महामारी से जंग जीतने की ओर बढ़ ही रहे थे कि फिर से कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं, फिर भी विश्वास है कि कोरोना को हराकर यह जंग हम जल्द ही जीतेंगे।
आंकड़े एक नजर में
आंकड़े एक नजर में
- 249 केस बुधवार को मिले
- 250 केस 12 सितंबर 2020 को मिले थे
- 25130 संक्रमित मरीज अब तक मिल चुके हैं
- शहर में 22587 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं
- 365 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं
- 7672 केस केवल सिंतबर में मिले थे
गंभीर हो रही है स्थिति
कोरोना संक्रमण को लेकर चंडीगढ़ की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। अगर इस दौरान लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो पिछले साल की तरह स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि लोग सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का कड़ाई से पालन करें। - प्रोफेसर जगतराम, निदेशक पीजीआई
जिस रफ्तार से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उससे स्थिति बिल्कुल साफ है कि अगर अब भी लापरवाही और अनदेखी जारी रही तो उसकी महंगी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना का टीका लगवाकर खुद को संक्रमण से बचाव के लिए तैयार किया जाए। - डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य
जिस रफ्तार से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उससे स्थिति बिल्कुल साफ है कि अगर अब भी लापरवाही और अनदेखी जारी रही तो उसकी महंगी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना का टीका लगवाकर खुद को संक्रमण से बचाव के लिए तैयार किया जाए। - डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य
लॉकडाउन को एक साल बीत चुका है। प्रशासन ने शहरवासियों की मदद से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी और उस पर काबू भी पाया। अब फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, इसलिए शहरवासियों को सावधान रहने की जरूरत है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें। - मनोज परिदा, सलाहकार, यूटी प्रशासक