फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life and inspiration won over water conservation hackathon

जल संरक्षण हैकथॉन में जीवनजोत और प्रेरणा ने मारी बाजी

Thu, 17 Oct 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Life and inspiration won over water conservation hackathon
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आयोजित की गई जल संरक्षण हैकथॉन के विजेताओं को बुधवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने सेक्टर-22 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अंडर-18 वर्ग में अजीत करम सिंह इंटरनेशनल स्कूल की छात्र जीवनजोत कौर ने प्रथम और हंसराज पब्लिक स्कूल के छात्र गर्व अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉलेज कैटेगरी में पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज फॉर वुमन की बीएससी की छात्रा प्रेरणा ने प्रथम और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी के छात्र रचित बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ओपन कैटेगरी में गीता गोडियाल को विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जल संरक्षण को लेकर स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत जल के संरक्षण और बारिश के पानी के सदुपयोग के लिए पेंटिंग के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे गए थे। साथ ही अच्छे सुझाव देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई थी। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था। एक माह तक चली एक प्रतियोगिता के बाद परिणाम की घोषणा की गई। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर अनिल गर्ग, चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, पब्लिक हेल्थ के एसई शैलेंद्र सिंह, स्मार्ट सिटी के सीईओ एनपी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed