{"_id":"58d2d68a4f1c1ba06e1a2924","slug":"lie-detector-tests-mohali-akam-murder-seerat-kaur-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर सीरत ने बदले बयान, लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने से भी इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर सीरत ने बदले बयान, लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने से भी इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की आरोपी सीरत को मटौर थाना पुलिस ने बुधवार शाम अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि सीरत लगातार अपने बयान बदल रही है। ऐसे में पुलिस की तरफ से लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की एप्लीकेशन लगाई गई है। इस पर सीरत बोली मैं अपना लाई डिटेक्टर टेस्ट नहीं करवाउंगी। मैंने दो दिन पहले ही पुलिस को बता दिया था कि एकम ने खुद ही गोली चलाई थी। वह पहले डरी हुई थी। इस लिए नहीं बोल पाई थी।
इस पर जज ने कहा कि अगर तुमने हत्या नहीं की है तो तुम निर्दोष हो। ऐसे में लाई डिटेक्टर टेस्ट से क्यों डर रही हो। टेस्ट में मशीन खुद ही सच्चाई परख लेगी। ऐसे में आपको जेल में भी नहीं रहना पड़ेगा। लेकिन, सीरत ने फिर मना कर दिया। इसके बाद जज ने आदेश दिए कि केस की फाइल में लिख दिया जाए कि सीरत लाइव डिटेक्टर टेस्ट नहीं करवाना चाहती है। जिक्रयोग है कि जब सोमवार को मटौर थाने की पुलिस ने सीरत को अदालत में पेश किया था। इस दौरान सीरत ने खुद अदालत में कहा था कि उसका पति एकम पैसे के लिए तंग करता था। इस कारण उनकी लड़ाई होती थी। ऐसे में उसने एकम को गोली मारी थी।
दस दिन का मांगा रिमांड, छह दिन का मिला
पुलिस ने अदालत से कहा कि उन्हें इस मामले की काफी जांच करनी है। मामला काफी हाईप्रोफाइल है। अभी तक मामले के अन्य आरोपी भी पकड़ने हैं। गोली किसने चलाई। किस तरह हत्या हुई इस पर जांच करनी है। ऐसे में उन्हें सीरत का 10 दिन पुलिस रिमांड दिया जाए। इस पर जज ने विचार करते हुए उन्हें छह दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।

हर बार पेश करने लेट क्यों आते हो...
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
माउजर को लेकर सस्पेंस बरकरार
पुलिस ने अदालत को बताया कि माउजर को लेकर सस्पेंस बरकरार है। भले ही वह गैर लाइसेंसी हो, लेकिन माउजर कौन लेकर आया और कहां से खरीदा गया था। इसको लेकर अभी तक संशय बरकरार है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सारी जांच की जा रही है।
हर बार पेश करने लेट क्यों आते हो...
जब पुलिस आरोपी सीरत को अदालत में पेश करने आई तो अदालत ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि हर बार देरी से क्यों आते हो। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि मैडम मामला काफी कांप्लीकेटेड है। इस कारण देरी हो गई। वहीं, इस दौरान जज को दो बार सुनवाई से उठना पड़ा, क्योंकि पुलिस की फाइल तैयार नहीं थी।
यह है मामला
रविवार सुबह फेज-3बी1 में कोठी के नीचे कार की बैक सीट पर पुलिस को सूटकेस मिला था। जब उसे खोला गया तो उसमें एकम का शव बरामद हुआ था। वह बिजनेसमैन थे। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो चालक ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी सीरत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।