फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Letter written PM Water Power Minister loan smart city public face financial problems

समस्या समाधान टीम ने पीएम व जलशक्ति मंत्री को लिखा पत्र, न मिले स्मार्ट सिटी को लोन

Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Letter written PM Water Power Minister loan smart city public face financial problems
चंडीगढ़। समस्या समाधान टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर कहा है कि स्मार्ट सिटी को फ्रांस व एएफडी से मिलने वाला फंड न उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि 24 घंटे पेयजल आपूर्ति से शहर के आम लोगों को समस्या झेलनी पड़ेगी। टीम के सदस्यों ने कहा कि फ्रांस से कर्ज लेने के बाद शहर के लोग अगले 20 साल तक बढ़े हुए बिल देते रहेंगे।
विज्ञापन

लोगों को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाना है तो अटल जल योजना से सुविधा मिले। टीम के सदस्य प्रवीन का कहना है कि नगर निगम ने शहर में पिछले एक साल में पानी के बिलों में बेहताशा बढ़ोतरी की है। हाल ही में पानी के रेट में 50 से 200 फीसदी की बढ़ोतरी और हर साल इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी के लिए अधिसूचना जारी की है। अब फ्रांस और एएफडी से लोन लेने के बाद भी लोगों पर ही बोझ डाला जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर महीने में कजौली से चंडीगढ़ में सिर्फ 2 घंटे पानी सप्लाई बढ़ाने पर नगर निगम चंडीगढ़ को 75 करोड़ का आर्थिक बोझ झेलना पड़ा था। अब नगर निगम ने पानी के बिल दोगुने करके वसूल किए हैं। रमेश ठाकुर का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने की योजना का नींव पत्थर 21 अक्तूबर 2016 को रखा गया था और केंद्र सरकार की ओर से इस काम के लिए 30 करोड़ का फंड चंडीगढ़ को दिया गया था। उस समय यह काम एक साल में पूरा हो जाना चाहिए था, परंतु अभी तक इस योजना की शुरुआत भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed