{"_id":"62b4f6d1ff5388d175ba57a4f46e9943","slug":"letter-to-central-govt-to-knoe-disqualities-of-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार बताएगी, चंडीगढ़ क्यों नहीं बना स्मार्ट सिटी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार बताएगी, चंडीगढ़ क्यों नहीं बना स्मार्ट सिटी?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप 20 स्मार्ट सिटी की पहली सूची में चंडीगढ़ को जगह क्यों नहीं मिली, इसका खुलासा अब केंद्र सरकार करेगी। यूटी प्रशासन ने सरकार को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मांगी है। प्रशासन ने अपने प्रस्ताव की कमियों को जानने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों से अपील की है। जानकारी मुहैया कराने के लिए मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई है।
विज्ञापन
पहले स्मार्ट शहरों की सूची जारी हुए दो सप्ताह से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन चंडीगढ़ को अब तक अपनी कमियों का पता नहीं चल पाया है। इसे जानने के लिए अब मंत्रालय से गुजारिश की गई है ताकि प्रस्ताव को दुरुस्त कर दोबारा भेजा जा सके।
विज्ञापन
साथ ही स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब कंसलटेंट रखेगा। पहले जो कंसलटेंट रखा गया था, वह बीच में छोड़कर चला गया जिसके बाद सीआईआई की मदद से प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रशासन ने कंसलटेंट रखने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पहले 20 स्मार्ट शहरों के प्रस्ताव का होगा अध्ययन
चंडीगढ़ प्रशासन इस बार प्रस्ताव में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए प्रशासन पहली सूची में शामिल 20 स्मार्ट शहरों के प्रस्ताव का अध्ययन भी करेगा। यह पता लगाने की कोशिश होगी कि आखिर उनके प्रस्ताव में ऐसा क्या था, जो चंडीगढ़ के प्रस्ताव में नहीं। सभी के प्रस्ताव की बारीकियों को जानने के बाद ही अब चंडीगढ़ का संशोधित प्रस्ताव तैयार होगा। खासकर लुधियाना जैसे शहरों का टॉप-20 स्मार्ट सिटी सूची में आना सबको चौंकाने वाला रहा।
फास्टट्रैक शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर ही चंडीगढ़
फास्टट्रैक शहरों की सूची में चंडीगढ़ तेलंगाना के वारांगल के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के लिए चंडीगढ़ को 54.73 अंकों के साथ 24वां स्थान दिया गया है।