फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   letter for ncr board for tricity by haryana minister anil vij

बड़ी खबरः ट्राइसिटी के लिए उठी NCR जैसे बोर्ड की मांग

Wed, 24 Jun 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
letter for ncr board for tricity by haryana minister anil vij

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने टाइमिंग के साथ जबरदस्तशॉट खेला है। उन्होंने राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के सामने एनसीआर की तर्ज पर ट्राइसिटी के लिए प्लानिंग बोर्ड की मांग रख दी है। गेंद राज्यपाल के पाले में है।

विज्ञापन


विज ने राज्यपाल को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। उनके पत्र पर अमल हुआ तो चंडीगढ़ को लेकर कई सालों से हरियाणा और पंजाब के बीच चला आ रहा विवाद निपट सकता है। हरियाणा बनने के बाद से यह पहला ऐसा मौका है, जब हरियाणा के राज्यपाल के पास पंजाब का भी अतिरिक्त प्रभार है और वे चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।
विज्ञापन


यदि इस समय यह प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाता है तो अड़चनें भी कम आएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले ही श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह में कह चुके हैं कि हरियाणा पंजाब भाई-भाई हैं। साझा मसलों का हल साझा कमेटियों से हल किया जा सकता है। विज ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल को लिखे पत्र में विज ने कहा है कि एनसीआर की तर्ज पर यदि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली का एक्शन प्लान बनाया जाए नहीं तो भविष्य में प्रबंध करना मुश्किल हो जाएगा। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने यह पत्र लिखा।

पत्र में कहा है कि बिना संयुक्त प्लानिंग के कुछ नहीं होगा। वैसे भी ट्राइसिटी की जनता यह नहीं मानती कि ये शहर अलग-अलग हैं। मेट्रो और पार्कों जैसे मुद्दों को लेकर इस बोर्ड के माध्यम से सहमति होनी जरूरी है।


ट्राइसिटी प्लानिंग बोर्ड का गठन होता है, तो उसके अधीन चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, खरड़, कुराली, मोरिंडा, जीरकपुर, डेराबस्सी, लालडू शामिल होंगे।

दूसरी तरफ, पंचकूला के अंतर्गत आने वाले रामगढ़, बरवाला, पिंजौर व कालका का क्षेत्र होगा। ऐसे में दोनों राज्यों का चंडीगढ़ पर दावा अपने-आप समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed