फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard Seen in Kansal Forest at Chandigarh

चंडीगढ़: एक साल बाद दिखा तेंदुआ, कांसल जंगल में घूमते शिकारी की तस्वीरें कैमरे में हुई कैद 

Sun, 02 May 2021 01:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard Seen in Kansal Forest at Chandigarh
कांसल जंगल में दिखा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में एक साल बाद फिर से तेंदुए को देखा गया है। वन विभाग के कैमरे में इसकी चहलकदमी कैद हो गई है। सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य के कांसल जंगल में जब वह रात में घूम रहा था तो उसकी तस्वीरें कैमरे में आ गई हैं। उसके पैरों के निशान भी मिले हैं। एक हिरण का आधा हिस्सा भी मिला है। जिसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने ही इसे मारकर खाया होगा। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में जब लॉकडाउन लगा था तो चंडीगढ़ सेक्टर-5 में एक कोठी के अंदर तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। उसके बाद उसे पकड़कर मोरनी के जंगल में छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन


वन विभाग के डिप्टी कंजरवेटर डॉ. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए की मौजूदगी दिखाती है कि जंगल काफी स्वस्थ हैं। पानी और खाना प्रचुर मात्रा में है। यहां पर तेंदुए आते रहते हैं, लेकिन इतनी जल्द नहीं। हर एक डेढ़ साल में इनकी मौजूदगी दिखती है। यह बता पाना मुश्किल होगा कि वह कहां से आया था। फील्ड स्टाफ सतर्क है। कुछ सूचना मिलती है तो उसे सभी के साथ साझा किया जाएगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ और आसपास इलाके में आते रहे हैं तेंदुए
सिटी ब्यूटीफुल के आसपास जंगल का एरिया होने की वजह से तेंदुए आते रहे हैं। पिछले साल सेक्टर-5 में तेंदुआ आया था। उससे पहले बोटेनिकल गार्डन, एयरफोर्स स्टेशन, सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य और पंचकूला के रिहायशी इलाकों में भी तेंदुए देखे गए या उनके निशान पाए गए। विशेषज्ञ बताते हैं कि रिहायशी इलाकों में आने के पीछे उनकी वजह पानी व भोजन होता है। जब उन्हें अपने जरूरत की चीजें नहीं मिलती हैं तो वे शहर की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed