फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   leopard seen lamma pind area of jalandhar in punjab

जालंधर: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, वन कर्मियों और लोगों पर झपटा, 5 घायल...देर रात दबोचा

Fri, 01 Feb 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
leopard seen lamma pind area of jalandhar in punjab
तेंदुए का उत्पात

जालंधर सिटी एरिया के लंबा पिंड में गुरुवार सुबह घुसे तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। तेंदुए ने वनकर्मी समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया। वन विभाग की टीम को तेंदुआ पूरा दिन छकाता रहा। आखिरकार रात 11 बजे उसे पकड़ लिया गया। होशियारपुर चौक लंबा पिंड के निवासी संतोख सिंह ने बताया कि वह गुरुवार को खेतों में काम कर रहा था, तभी अचानक उसने वहां तेंदुए को देखा। 

विज्ञापन

leopard seen lamma pind area of jalandhar in punjab
जालंधर में घुसा तेंदुआ

तेंदुआ लावारिस कुत्तों से भिड़ रहा था और बुरी तरह से जख्मी भी था। उसने इसकी सूचना बाकी लोगों को दी। इसके बाद गुरुद्वारे से इलाके में घर पर ही रहने की घोषणा कर दी गई। इसके बाद तेंदुआ भागकर दीवारों को फांदता हुआ एक पुराने घर में घुस गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। ब्लॉक फारेस्ट अधिकारी जसवंत सिंह ने गन से बेहोशी के दो इंजेक्शन दागे जो तेंदुए को लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

leopard seen lamma pind area of jalandhar in punjab
तेंदुए को किया गया काबू

 कुछ क्षण के लिए वह निढाल होकर जाल में फंसा, लेकिन लोगों का शोर सुन वह होश में आ गया। उसने छलांग लगाई और दीवार पर चढ़कर गेट फांदता हुआ गली में चला गया। इस दौरान उसने जाल पकड़कर खड़े वन मुलाजिम प्रदीप कुमार व उसके सहयोगी रमेश कुमार को घायल कर दिया। इसके अलावा तेंदुए ने ओम प्रकाश, करनैल सिंह पर भी हमला किया। 

इसके बाद तेंदुआ गुरमेल सिंह के घर घुस गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह भागता हुआ प्राइमरी स्कूल के पास परमजीत पम्मा के घर जा घुसा। इस दौरान उसने एक और व्यक्ति को घायल कर दिया। आखिर रात को पहुंची छतबीड़ जू की टीम ने उस पर बेहोशी का इंजेक्शन दागा। बेहोश होने पर रात 11 बजे उसे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed