फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard dies in road accident in Haryana

नेशनल पार्क से भटके तेंदुए को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, हादसे में तीन साल में हो चुकी तीन की मौत

Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खिजराबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खिजराबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard dies in road accident in Haryana
हादसे में तेंदुए की गई जान

जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने कलेसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से भटककर सड़क पर आए तेंदुए को कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गांववासियों को तेंदुआ बीच सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला तो इसकी सूचना वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


 वाइल्ड लाइफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर उसे जंगल में दबा दिया। वन विभाग की तरफ से प्रतापनगर थाना पुलिस में घटना की जानकारी दी गई है। डॉक्टरों ने मृत तेंदुए की उम्र दो से तीन वर्ष की बताई है। पिछले तीन साल के दौरान सड़क दुर्घटना में तीसरे तेंदुए की मौत हुई है। 
विज्ञापन


तेंदुए की लाश जहां से बरामद हुई है ये जगह जंगली जानवर विचरण क्षेत्र में आती है। जहां पूरे समय फोरेस्ट व वाइल्ड लाइफ विभाग निगरानी रखने का दावा करता है और जगह-जगह वाहन चालकों के लिए चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगाएं गए हैं, लेकिन मादा तेंदुए की एक्सीडेंट में मौत ने जानवर विचरण क्षेत्र के नाम पर लाखों रुपये हर साल फूंक रहे इन दोनों विभागों के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर भी नहीं जागे अधिकारी

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 20 दिन से नेशनल पार्क से तेंदुओं और हाथियों की लगातार हाइवे की तरफ मूवमेंट हो रही थी। दरअसल भीषण गर्मी के चलते जंगल के अंदर बनाएं गए होद, गजलर और तालाब सूख गए हैं।

जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए यमुना की तरफ आते हैं। कई बार रिहायशी क्षेत्र में भी इनकी मूवमेंट देखी गई थी। अमर उजाला ने कई बार इस तरह की जानकारी प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बावजूद अधिकारियों की नींद नहीं टूटी और एक तेंदुए को अपनी जान गंवानी पड़ी।

पशु चिकित्सक डॉ. नंद किशोर सास्वत ने बताया कि मादा तेंदुए की लंबाई लगभग पांच फुट थी और उसके सिर के ऊपर से किसी बड़े वाहन का टायर चढ़ा हुआ था। जिसकी वजह से उसकी गर्दन टूट गई और जबड़ा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। तेंदुए पोस्टमार्टम करवा कर दफना दिया गया है। 

 -देर रात सूचना मिली थी कि कलेसर रेस्ट हादस के पास किसी वाहन की टक्कर से तेंदुआ जख्मी हालत में पड़ा है। हमारी टीम वहां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रतापनगर थाना पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। -राजेश चहल, वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed