फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leaves of doctors and employees of all medical colleges canceled in Haryana

हरियाणा : सभी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव

Fri, 09 Apr 2021 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 09:14 PM IST
सार

  • छह से सात लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
  • स्वास्थ्य मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
  • बड़े गांवों और कालोनियों में चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
Leaves of doctors and employees of all medical colleges canceled in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण और 11 से 14 तक टीकाकरण उत्सव मनाने के चलते हरियाणा के सभी मेडिकल कालेजों के चिकित्सकों एवं स्टाफ की छुट्यिां रद्द कर दी गई हैं। सिविल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों व डॉक्टरों की छुट्टियों पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। टीकाकरण उत्सव के दौरान छह से सात लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को इस संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनानुसार राज्य के सभी बड़े गांवों, शहरों की कालोनियों, बस्तियों, कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में टीकाकरण किया जाएगा। रास्तों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों व अन्य स्थानों पर पोस्टर एवं बैनर की सहायता से लोगों को टीकाकरण एवं कोविड जांच के लिए जागरुक किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में विभिन्न टीमों का गठन किया जा रहा है, जोकि कोविड-19 पॉजिटिव लोगों के निकटतम सदस्यों की जांच एवं उपचार में सहयोग करेंगी। विज ने कहा कि टीकाकरण उत्सव के लिए पंचायती राज संस्थाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों, गांवों व शहरों के प्रमुख लोगों, एनजीओ, विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, एमडी एनएचएम प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो और अधिक वैक्सीन की करेंगे मांग
अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है फिर भी अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए हम केंद्र सरकार से और अधिक वैक्सीन की मांग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड मरीज के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं ताकि दूसरे लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed