{"_id":"65ff5434e7c77e4a81055354","slug":"leave-it-free-water-will-become-five-percent-more-expensive-from-april-1-chandigarh-news-c-16-pkl1043-382354-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुफ्त छोड़िए, एक अप्रैल से पांच फीसदी महंगा मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुफ्त छोड़िए, एक अप्रैल से पांच फीसदी महंगा मिलेगा पानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुछ दिन पहले शहर में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने के लेकर खूब बयानबाजी हुई। नगर निगम की सदन में एजेंडा भी पास हो गया लेकिन इस पूरे वाद-विवाद से शहर की जनता को कोई लाभ नहीं हुआ, बल्कि एक अप्रैल से उन्हें पानी के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। एक अप्रैल से पानी के दाम में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। इसका असर घरेलू से लेकर व्यावसायिक, औद्योगिक समेत अन्य सभी तरह के बिलों पर दिखेगा।यूटी प्रशासन ने 30 मार्च 2022 को वाटर बायलॉज में संशोधन किया था। 31 से 60 किलोलीटर और 60 किलोलीटर से ज्यादा पानी के इस्तेमाल की कैटेगरी में दाम कम किए थे लेकिन साथ ही हर साल तीन फीसदी दाम बढ़ने की शर्त को बढ़ाकर पांच फीसदी कर दिया था। यह आदेश एक अप्रैल 2023 से लागू कर दिए गए। इसके अनुसार हर एक अप्रैल को बिना किसी मंजूरी व चर्चा के पानी के दाम पांच फीसदी बढ़ा दिए जाएंगे। एक अप्रैल से सिर्फ घरेलू ही नहीं, व्यावसायिक, औद्योगिक, सरकारी ऑफिस, अर्द्ध-सरकारी ऑफिस, संस्थान, होटल, सिनेमा, टैक्सी स्टैंड व अन्य के दाम भी बढ़ जाएंगे। इसे लेकर चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलिट) के निदेशक को पत्र लिखा जा चुका है क्योंकि वह पानी के बिल तैयार करते हैं। साथ ही नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के पब्लिक हेल्थ विंग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।
पानी के दाम बढ़ाने के विरोध में मेयर लेकिन रोक पाना नामुमकिन
शहर के मेयर कुलदीप कुमार भले पानी के दाम बढ़ने का विरोध कर रहे हैं लेकिन बढ़ने से रोक पाना उनके लिए लगभग नामुमकिन है, क्योंकि इसे को लेकर पहले ही प्रशासन के लोकल सेक्रेटरी गवर्नमेंट की तरफ से अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हालांकि, इससे नगर निगम को जरूर हल्की राहत मिलेगी, क्योंकि निगम घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए काफी पैसा खर्च कर रहा है और घाटे में हैं। दाम बढ़ने से राजस्व में वृद्धि होगी। नगर निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए जल टैरिफ में 160 करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान लगाया है। बता दें कि बीते दिनों नगर निगम सदन ने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का एजेंडा पास किया था, जिस पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित काफी नाराज हो गए थे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि मुफ्त पानी देने के लिए उनके पास पूरा प्लान है।