फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leader of Opposition Yogesh Dhingra kept protesting, four councilors of his own party gave support to BJP

नेता प्रतिपक्ष योगेश ढींगरा जताते रहे विरोध, उनकी ही पार्टी के चार पार्षदों ने भाजपा को दिया समर्थन

Sun, 01 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition Yogesh Dhingra kept protesting, four councilors of his own party gave support to BJP
चंडीगढ़। दक्षिण के सेक्टरों में लॉयंस कंपनी को नया टेंडर देने के एजेंडे पर आम आदमी पार्टी (आप) दो खेमों में बंट गई। नेता प्रतिपक्ष व आप पार्षद योगेश ढींगरा प्रस्ताव का विरोध करते रहे, दूसरी ओर उनकी पार्टी के चार पार्षदों ने भाजपा के साथ मिलकर इस प्रस्ताव को पास कर दिया। उधर कांग्रेस पार्षदों ने इस एजेंडे का विरोध किया है। इस प्रकरण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि लॉयंस कंपनी ने प्रलोभन देकर आप पार्षदों को खरीद लिया। हमारे पास भी ऑफर आया था, लेकिन हमने ठुकरा दिया।
विज्ञापन

सदन की बैठक में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नगर निगम ने मंडी, मार्केट में अतिरिक्त सफाई, एनचो के आसपास के क्षेत्र की सफाई सहित अन्य शर्तों पर लॉयंस कंपनी के साथ 4 करोड़ 49 लाख 90 हजार 653 रुपये में अनुबंध कर लिया है। इसकी जानकारी देने के लिए सदन में एजेंडा लाया गया। योगेश ढींगरा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह प्रस्ताव शुक्रवार की रात में लाया गया है, इसके लिए विशेष बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि एक अप्रैल 2021 को हम लॉयंस कंपनी को टेंडर दे चुके हैं, यह केवल सदन की जानकारी के लिए प्रस्ताव आया है। भाजपा पार्षदों ने इस पर आपत्ति तो जताई, लेकिन विशेष बैठक बुलाने पर वह सहमत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने इसे पास करने का प्रस्ताव रख दिया। कांग्रेस और आप के पार्षद इसके विरोध में थे। काफी देर तक बहस के बाद वोटिंग के लिए कहा गया। जिसमें भाजपा के साथ मिलकर आप की प्रेमलता, पूनम, जसविंदर सहित चार पार्षदों ने एजेंडा पास कर दिया। योगेश ढींगरा ने अपनी टीम के सदस्यों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष की हर बात काटतीं रहीं प्रेमलता
योगेश ढींगरा ने कहा कि सफाई के लिए निजी कंपनियों को ठेका तो दे देते हैं, लेकिन काम मिलते ही उन कंपनियों के तेवर बदल जाते हैं। काम ठीक से नहीं होता और कंपनी के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। इससे बेहतर तो रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को काम दे दिया जाए, वह इसके लिए जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। इस पर कटाक्ष करते हुए उन्हीं की पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कहा कि तभी पार्कों की हालत देख लो, बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए से पार्क वापस लेकर रखरखाव करने के लिए पार्षदों को दिया जाए। प्रेमलता ने यह भी आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए वाले अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं।
कोट-
आप के पार्षद बिक गए हैं। आप अपने आप को ईमानदार होने का दावा करती है। वहीं लॉयंस कंपनी को जो टेंडर अलॉट किया गया है, उसमे सीपीडब्ल्यूडी के नियम नहीं बल्कि सैनिटेशन के नियम लागू होते हैं। आप नेता बताएं कि क्यों उनके चार पार्षद भाजपा के साथ मिल गए। इस प्रस्ताव को लेकर लायंस कंपनी ने उनकी पार्टी के पार्षदों को भी प्रलोभन देने का प्रयास किया था। यह कहना गलत है कि सफाई के टेंडर की शर्तें सदन में चर्चा के लिए नहीं आ सकती हैं। सदन की ताकत इतनी है कि चलते हुए टेंडरों को भी खारिज किया गया है।

- सुभाष चावला, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
आम आदमी पार्टी के पार्षदों में आपसी तालमेल की कमी रह गई। पार्टी पार्षदों से बात की जाएगी। जो यह सप्लीमेंट्री एक दिन पहले रात में दिया गया है, इसे 72 घंटे पहले देना चाहिए था ताकि पार्षद इसका अध्ययन कर सकें। इस तरह से एजेंडे जानकारी छिपाने के लिए लाए जाते हैं।
-प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed