फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawyers in Financial crisis due to Corona

संकट:  कोरोना के कारण वकीलों की आय में आई भारी कमी, सब्जी बेचने को मजबूर

Thu, 10 Jun 2021 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Jun 2021 12:07 PM IST
सार

अदालतों में फिजिकल सुनवाई न होने के कारण वकीलों की आय में काफी कमी आई। वकीलों के लिए सरकार की तरफ से किसी राहत की घोषणा भी नहीं की गई है।  
 

विज्ञापन
Lawyers in Financial crisis due to Corona
कोरोना के कारण वकीलों की आय में कमी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना के चलते वकीलों की आय में 60 प्रतिशत तक कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ वकीलों को तो घर चलाने के लिए सब्जी तक बेचनी पड़ रही है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन लेखराज शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने सभी वर्गों के लिए काम किया, लेकिन वकील समुदाय से मुंह मोड़ लिया है।

विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि फिजिकल सुनवाई न होने के चलते वकीलों को बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खराब आर्थिक स्थिति का दूसरा बड़ा कारण यह है कि हाईकोर्ट ने निर्णय लिया है कि केवल बेहद अहम मामलों में ही सुनवाई होगी। इसके चलते जो लोग केस दाखिल करना चाहते हैं, उन्हें यह पता नहीं चलता है कि उनके केस की सुनवाई कब होगी यही निश्चित नहीं है तो वह केस दाखिल करने से ही गुरेज करने लगते हैं।
विज्ञापन



दूसरा बड़ा कारण यह है कि कोरोना काल में जहां केंद्र व राज्य सरकारों ने सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ किया लेकिन वकील समुदाय से दूरी बनाकर रखी। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया भी आर्थिक सहायता के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन, सरकार ने इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दिया। बार काउंसिल ने जरूरतमंद वकीलों की आर्थिक मदद का निर्णय लिया था और 4 करोड़ रुपये वितरित भी किए लेकिन बार काउंसिल के पास भी आय का कोई साधन नहीं है। ऐसे में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बजट में वकीलों के लिए भी प्रावधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वकील ज्यादा मुसीबत में
लेखराज शर्मा ने कहा कि नए वकीलों को इस संकट के दौर में ज्यादा मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। काम न होने और आर्थिक तंगी के कारण जो वकील किराये पर मकान लेकर शहर में रह रहे थे उन्हें शहर छोड़कर अपने घर जाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ वकीलों को अपने ऑफिस को बंद करके घर में ही अस्थायी ऑफिस बनाना पड़ा है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 1 लाख से अधिक वकील हैं और अधिकतर वकीलों को इस समय आर्थिक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed