फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Late night youth in drunk was running Tata Safari, hit in chowk

देर रात नशे में युवक दौड़ा रहा था टाटा सफारी, चौक में मारी टक्कर

Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Late night youth in drunk was running Tata Safari, hit in chowk
चंडीगढ़। शराब के नशे में तेज रफ्तार टाटा सफारी गाड़ी चला रहे 19 वर्षीय युवक ने शनिवार देर रात करीब दो बजे सेक्टर-16 के चौक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी चौक को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। इनमें एक युवती भी थी, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि शहर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन फिर भी युवक तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहा था, वह भी यूटी पुलिस के अधिकारियों के आवास से चंद कदम की दूरी पर। जहां हादसा हुआ, वहां से एसएसपी कुलदीप चहल का घर महज कुछ ही कदम दूर है। आरोपी युवक की पहचान हिमाचल के कुल्लू निवासी प्रवल ठाकुर के रूप में हुई है। वह डीएवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मेडिकल में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। गाड़ी में युवक के साथ कुल्लू निवासी दोस्त अपूर्व ठाकुर (23) और हिमाचल के मंडी की रहने वाली शीना (20) भी सवार थीं।
विज्ञापन

प्रवल ठाकुर ने बताया की वह अपने दोस्तों अपूर्व और शीना के साथ रात को कुछ जरूरी सामान लेने के लिए सेक्टर-15 जा रहा था। सेक्टर-17 चौक से सेक्टर 16 की तरफ जाते समय चौक के पास पहुंचने पर गाड़ी की ब्रेक नहीं लगी और गाड़ी चौक से टकरा गई। प्रवल के अनुसार, गाड़ी की स्पीड 60 थी। उसने कई बार ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगे। हादसे में कार सवार युवती गंभीर रूप से घायल हुई है जबकि प्रवल और अपूर्व ठाकुर के पैरों में अंदरूनी चोट पहुंची है। मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी तुरंत शीना को लेकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया। युवती के पैर में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवल नयागांव जबकि शीना सेक्टर-22 स्थित पीजी में रहती है। शीना एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी चालक का सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed