फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last two days of application for Karma warrior award

'कर्म योद्धा' अवार्डः महामारी के दौरान किया है सराहनीय काम तो करें आवेदन, सिर्फ दो दिन बाकी

Mon, 29 Jun 2020 12:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 12:45 PM IST
सार

  • कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना है अभियान का मकसद
  • कोई भी शख्स अवार्ड के लिए दावेदारी पेश कर सकता है
  • 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा का होगा सम्मान

विज्ञापन
Last two days of application for Karma warrior award
कर्म योद्धा अवार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित होने और जान गंवाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में काफी डर है और अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है।
विज्ञापन


वहीं कुछ ऐसे हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना वायरस से मुकाबले के लिए डटकर खड़े हैं। कुछ ने तो कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। ऐसे कर्म योद्धा डाक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुलिस, एंबुलेंस ड्राइवर, समाजसेवी, फायरकर्मी के रूप में हमारे आसपास मौजूद हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन में जब लोग घर पर थे, तो यही लोग फ्रंट लाइन वर्कर बनकर कोरोना से मोर्चा संभाल रखा था। कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी बनती है। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला, सामाजिक संस्था आर्गेनिक शेयरिंग और चंडीगढ़ियन ग्रुप संयुक्त रूप से कोरोना काल में फ्रंट लाइन में रहकर काम करने वाली शख्सियतों को कर्म योद्धा अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। लोग अपने आवेदन ई-मेल एड्रेस organicsharing75@gmail.com पर 30 जून तक भेज सकते हैं। आवेदन में नाम, पता, पेशा, मोबाइल नंबर के साथ कोरोना संकट में किए गए कार्यों के बारे में बताना होगा। अब तक सैकड़ों लोग आवेदन कर चुके हैं। आए आवेदनों के आधार पर 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। आवेदन की तय सीमा खत्म होने के बाद उस पैनल के नामों की घोषणा की जाएगी, जो आवेदनों को चयनित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed