फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laser Zone won the Super Over, made it to the finals

Chandigarh News: सुपर ओवर में जीता लेजर जोन, फाइनल में जगह बनाई

Sun, 20 Aug 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Laser Zone won the Super Over, made it to the finals
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे यूटीसीए टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रोक जोन और लेजर जोन के बीच खेला जाएगा। शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। लेजर जोन ने सुपर ओवर में रोज जोन को टूर्नामेंट के बाहर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोज जोन ने निर्धारित 20 ओवरों में 165/6 रन बनाए। जिसमें कप्तान मनन वोहरा (53) रन के साथ साथ अभिषेक सिंह (56) रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अंकित चौधरी ने भी महत्वपूर्ण 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्पित पन्नू (3/21) ने विकेट चटकाए। जवाब में लेजर जोन ने भी दमदार शुरुआत की, लेकिन जल्द की रॉक जोन ने कसी हुई गेंदबाजी के साथ रन गति पर विराम लगाया। अर्जुन और अर्पित ने 31-31 रन बनाए, जबकि युवराज राय ने 30 रनों का टीम के स्कोर में योगदान दिया। लेजर जोन ने भी बीस ओवर्स में 165/7 रन बनाए। जिससे मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में लेजर जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में गौरव पुरी (5 गेंदों पर 23 रन) बनाए और टीम ने बिना विकेट खोए 28 रन बनाए। जवाब में रोज जोन एक विकेट के नुकसान पर 15 रन ही जुटा पाई। जिससे लेजर ने फाइनल में स्थान पक्का किया। ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए अर्पित पन्नू को मैन आफ दी मैच से नवाजा गया। रोक जोन व सुखना जोन के बीच हुआ रोमांचक मैच
विज्ञापन

इससे पूर्व एक अन्य रोमांचक मैच में रोक जोन ने सुखना जोन पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। रोक जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करन कालिया (51), शिवम भांबरी (30) और नाबाद नील धालीवाली (29) रनों से 20 ओवर में 153/9 रन बनाए। गेंदबाजी में चिराज सिंह (3/32) ने तीन विकेट लिए। जवाब में विपक्षी कप्तान अर्सलान खान (64) की पारी के बावजूद भी सुखना जोन के दिए लक्ष्य को पार नहीं कर पाई और 150/7 ही सिमट गई। नील धालीवाल और करन कालिया ने दो-दो विकेट लिए। करन कालिया को मैन आफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed