फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laptop from car, gold ring stolen from hospital

Chandigarh News: कार से लैपटॉप, अस्पताल से सोने की अंगूठी चोरी

Sun, 29 Sep 2024 03:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Laptop from car, gold ring stolen from hospital
चंडीगढ़। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीते शुक्रवार को चोरों ने दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक मामले कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व दस्तावेज जबकि दूसरे मामले में एक निजी अस्पताल से चोरों ने सोने की अंगूठी उड़ा ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पाम कोर्ट, वीआईपी रोड, जीरकपुर निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया 26 सितंबर को उन्होंने मंडी ग्राउंड रामदरबार के पास अपनी कार (डीएल-3सी-5617) खड़ी की थी, जिसका शीशा तोड़कर किसी ने लैपटॉप और दो पर्स चुरा लिए। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एक पहचान पत्र रखा था। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-22सी निवासी आरिफ अहमद की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सेक्टर-34 में स्थित निजी अस्पताल में उनकी सोने की अंगूठी चोरी कर ली।
विज्ञापन



ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, चालक की माैत
चंडीगढ़। सैनी विहार, बलटाना (जीरकपुर) निवासी अजय की शिकायत पर मनीमाजरा थाने में बीएनएस की धारा 281, 125ए, 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें बताया गया है कि चंडीगढ़ के दरिया गांव के चालक सतिंदर पाल ने अपने ट्रक (पीबी-65एडी-7794) से 27 सितंबर को दोपहर करीब 12:10 बजे हाउसिंग बोर्ड लाइट पाॅइंट पर एक एक्टिवा (सीएच-01बीवी-9014) चालक को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार शशि शर्मा निवासी पंचकूला को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed