फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Landslide on Shimla-Kalka section, tree fell on train

Chandigarh News: शिमला-कालका सेक्शन पर भूस्खलन, ट्रेन पर गिरा पेड़

Thu, 05 Sep 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Landslide on Shimla-Kalka section, tree fell on train
अंबाला। पहाड़ों में हो रही बारिश से शिमला-कालका सेक्शन पर मंगलवार रात को भूस्खलन हो गया। इस कारण एक भारी-भरकम पेड़ ट्रेन नंबर 52460 हिमदर्शन एक्सप्रेस पर आ गिरा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि पेड़ गिरने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई यात्री घायल हुआ, लेकिन ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और इसके शीशे टूट गए। शिमला से कालका के लिए हिमदर्शन ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन 28 मिनट की देरी से पहले सोलन और 7:07 बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।
विज्ञापन

ट्रेन छह मिनट के ठहराव के बाद जब धर्मपुर रेलवे स्टेशन की तरफ रवाना हुई तो धर्मपुर पहुंचने से पहले ही पहाड़ी का कुछ हिस्सा अपनी जगह से खिसक गया। इससे एक पेड़ रेलवे ट्रैक और ट्रेन पर गिर गया। ट्रेन चालक ने तुरंत हादसे को भांप लिया और रेलवे ट्रैक सहित इंजन पर पेड़ को गिरता देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे तक बीच रास्ते फंसी रही। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। पेड़ को रेलवे ट्रैक से हटाया गया और हिमदर्शन ट्रेन को कालका की तरफ रवाना किया गया जोकि लगभग दो घंटे की देरी से रात 8.55 के बजाय 11 बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंची। गौरतलब है कि यह पहला हादसा नहीं था। इससे पहले भी बारिश के कारण कई बार भूस्खलन हो चुका है और पेड़ भी रेलवे ट्रैक पर गिर चुके हैं। पिछले वर्ष तो बारिश के कारण इस रेल सेक्शन को भारी नुकसान हुआ था और इस कारण यह सेक्शन दो से तीन माह तक बंद भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed