फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lamba said - BJP beats the slogan of cleanliness, pushing No. 1 Chandigarh to 66th place

लांबा बोलीं- भाजपा पीटती है स्वच्छता की ढिंढोरा, नंबर-1 चंडीगढ़ को 66वें स्थान पर धकेला

Fri, 10 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lamba said - BJP beats the slogan of cleanliness, pushing No. 1 Chandigarh to 66th place
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने कहां लाकर खड़ा कर दिया, यह सबको पता है। पहले कांग्रेस के समय में स्वच्छता में चंडीगढ़ नंबर- 1 पर रहता था। अब 66वां स्थान पर आ गया। यह तब है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत का ढिंढोरा पीटते हैं। भाजपा ने शहर के लोगों के साथ धोखा किया। यह बात वीरवार को सेक्टर- 35 स्थित कांग्रेस भवन में नगर निगम में भाजपा के छह वर्ष के कुशासन के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कही।
विज्ञापन

इस मौके पर निगम चुनाव में समन्वयक और हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुुुुभाष चावला, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा और राजीव शर्मा उपस्थित रहे। अलका लांबा ने भाजपा ने विकास को गड्ढे में डाल दिया है। उन्होंने भाजपा पर नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अलका लांबा ने कहा कि निगम चुनाव में कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है न कि भाजपा की बी टीम से। उन्होंने कहा कि पहले चंडीगढ़ को लोग देखने आते थे। आज सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। मुनाफ में चल रहे बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। भाजपाई विभाग को पूंजीपतियों के हाथ बेचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने ही सरकार के सामने सरेंडर कर दिए। कोरोना योद्धा धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आरोप पत्र में
आरोप पत्र में भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट, संकल्प पत्र पर 15 पॉइंट बाय पॉइंट रिपोर्ट कार्ड भी शामिल हैं। कांग्रेस ने आरोप पत्र में दावा किया है कि भाजपा शासन पूरी तरह से विफलता, अविश्वास, भ्रष्टाचार, झूठे वादों और विभिन्न करों को लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि अपने पिछले 14 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, कांग्रेस ने चंडीगढ़ को विश्व स्तरीय सड़कों, उत्तम पार्कों, अपने नागरिकों के लिए जीवन की अच्छी गुणवत्ता के साथ एक शीर्ष शहर बनाया था। आरोप पत्र के बारे में अलका ने कहा कि 2017 से 2021 चंडीगढ़ के लिए सबसे खराब अवधि थी। इस सुंदर शहर की विश्व स्तर की सड़कों, उत्तम पार्कों और अपने नागरिकों के लिए जीवन की अच्छी गुणवत्ता के ऊंचे मानकों और शहर की विश्वव्यापी छवि को भाजपा द्वारा संचालित निगम द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया गया है। पिछले पांच वर्षों में भाजपा अपने ‘विजन डॉक्यूमेंट’ (संकल्प पत्र) में किए गए वादों को पूरा करने में तरह विफल रही है। भाजपा ने शहर के लोगों का भरोसा तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed