फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lack of water in Sukhna, the process of applying STP starts

सुखना में न हो पानी की कमी, एसटीपी प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Lack of water in Sukhna, the process of applying STP starts
चंडीगढ़। कोरोना वायरस की वजह से पिछले तीन महीने से रुके कामों को एक बार फिर से प्रशासन ने शुरू कर दिया है। शहर के कई विकास कार्य जो कोरोना की वजह से अटके हुए थे, प्रशासन की तरफ से उन्हें पूरा करने के लिए अब टेंडर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सुखना लेक के लिए किशनगढ़ में लगाए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। पहले किन्हीं कारणों से टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। किशनगढ़ में लगने वाले इस प्लांट को पहले स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने बनाना था, लेकिन फिर बाद में यह काम प्रशासन को सौंप दिया गया था। इस प्लांट के माध्यम से जब भी सुखना लेक में पानी की कमी होगी, इससे पानी भरा जाएगा। इसके अलावा नयागांव और कांसल से सुखना कैचमेंट एरिया में आने वाले सीवरेज वाटर को भी इससे ट्रीट किया जा सकेगा। यूटी प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वह प्लांट के लिए कंपनी फाइनल करने जा रहे हैं। पहले इस काम के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था, लेकिन कुछ खामियों के चलते टेंडर को कैंसिल कर दिया गया था।
विज्ञापन

19.97 करोड़ का प्रोजेक्ट, 8 महीने में पूरा होगा काम
इस प्लांट को 19.97 करोड़ की लागत से लगाया जाना है। प्लांट की 2 एमएलडी की क्षमता होगी, जिसे एमबीआर टेक्नॉलोजी के साथ लगाया जाना है। इस काम के लिए योग्य एजेंसियां 23 जून तक आवेदन कर सकती हैं और इसी दिन इसकी बिड ओपन की जाएगी। काम अलॉट होने के बाद प्लांट का काम 8 माह में पूरा करना होगा। इसमें फाइनल एजेंसी को 6 माह के ट्रायल के साथ ही एक साल तक डिफेक्ट की जिम्मेदारी भी होगी। इसके साथ ही 10 साल तक इसके ऑपरेशन व मेंटीनेंस का काम भी शामिल है। यह नई टेक्नॉलोजी का प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे इसका बीओडी लेवल काफी कम होगा। इससे यहां ट्रीट किए जाने वाले पानी से बदबू नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed