फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   labour votes are very important in punjab election

पंजाब की सीटें दिलाएंगे यूपी-बिहार के वोट

Tue, 29 Apr 2014 10:45 AM IST
सतिन्द्र बैंस/अमर उजाला, चंडीगढ़
सतिन्द्र बैंस/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
labour votes are very important in punjab election

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए 30 अप्रैल को होने जा रहे मतदान के लिए सोमवार शाम प्रचार बंद हो गया। अब आखिरी दो दिनों में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना हिसाब किताब लगाकर अपने वोट बैंक को सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने में व्यस्त हो जाएंगी। यही वक्त होगा जब सभी पार्टियों की नजर पंजाब में बड़ी संख्या में पक्के तौर पर बस चुके लाखों प्रवासी मजदूरों पर रहेगी। पंजाब में लगभग 10 से 12 लाख के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से आए मजदूर स्थायी तौर पर रह रहे हैं।

विज्ञापन


समझा जाता है कि इनमें से लगभग छह लाख प्रवासी केवल लुधियाना जिले में ही हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार लुधियाना शहर मे 4.10 लाख और देहात में 1.5 लाख प्रवासी कामगार रहते हैं, जिनमें से 25.6 प्रतिशत उत्तर प्रदेश, 15.6 प्रतिशत बिहार और लगभग 6 प्रतिशत हरियाणा और हिमाचल से हैं।

विज्ञापन

अमृतसर में दो लाख प्रवासी

labour votes are very important in punjab election

अमृतसर में एक अनुमान के अनुसार लगभग दो लाख प्रवासी बसे हैं। इनमें से एक लाख लोग पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से हैं। यह समझा जाता है कि इनमें से 60 से 70 प्रतिशत प्रवासी वोटर हैं।

बाकी प्रवासी मज़दूर दूसरे जिलों या फिर देहात में बसे हैं। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत प्रवासी लोग पंजाब में वोट का हक़ रखते हैं। वैसे पंजाब में कुल जनसंख्या का दो प्रतिशत मुस्लिम और 1.2 प्रतिशत ईसाई हैं। जबकि हिंदू जनसंख्या 34 प्रतिशत और सिख समुदाय 63.60 प्रतिशत है।

प्रवासी मजदूरों के वोट अहम

labour votes are very important in punjab election

समझा जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में उन्हीं को वोट डालेंगे। पंजाब में सत्ताधारी दल के खिलाफ असंतोष के चलते अकाली दल और भाजपा आकलन कर रहे हैं कि प्रवासी मजदूरों के वोट उनके लिए संकटमोचक का काम करेंगे।

भाजपा प्रवासी मज़दूरों तक नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील के साथ पहुंच रही है। चुनावी प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार से दिग्गज नेता पंजाब आए, जिनमें राम बिलास पासवान शामिल हैं। मुख्य शहरों में प्रवासी लोगों के संगठन बने हुए हैं, जिनको लुभाने के लिए बड़े स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन

मोदी के नाम पर प्रवासी वोट

labour votes are very important in punjab election

समझा जा रहा है कि दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूर लुधियाना और अमृतसर सीटों पर नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर अमृतसर जहां भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के वोटर अहम भूमिका रखते हैं। यह मानकर चला जा रहा है कि अमृतसर में मोदी के नाम पर प्रवासी वोट मिल जाएंगे। जेटली का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से है और कांग्रेस भी प्रवासी मजदूरों को लुभाने में लगी है।

प्रवासी वोटरों के अलावा मुस्लिम और ईसाई वोटर भी संगरूर और गुरदासपुर की सीटों को प्रभावित करेंगे। मुस्लिम समुदाय संगरूर जिले के मालेरकोटला और गुरदासपुर के कादियां कस्बों में बसा है और ईसाई मुख्य रूप से गुरदासपुर के धारीवाल ब्लॉक में बसे हैं।

इनके दम पर जीते थे मनीष तिवारी

labour votes are very important in punjab election

लुधियाना से 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने प्रवासी वोटरों के दम पर ही जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार वे न तो चुनाव लड़ रहे हैं और न ही चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।

गुरदासपुर में मुकाबला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और भाजपा के उम्मीदवार फिल्म स्टार विनोद खन्ना में है। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के नेता अकाली दल में शामिल हैं और उन्हें उचित पद भी दिए गए हैं। प्रवासी मजदूर पंजाब की अर्थव्यवस्था और उन्नति में हमेशा योगदान देते आए हैं। उधर, लुधियाना में प्रवासी मजदूर जो ज्यादातर फैक्टरियों में काम करते हैं, शिअद और कांग्रेस के पक्ष में बंटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed