{"_id":"57e17e7e4f1c1bf641a830ec","slug":"lab-technicians-on-strike-haryana-health-department-officials","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर गए सभी लैब तकनीशियनों को हरियाणा सरकार ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर गए सभी लैब तकनीशियनों को हरियाणा सरकार ने किया सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर गए सभी लैब तकनीशियनों को हरियाणा सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उधर, हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के लैब तकनीशियनों की हड़ताल को लेकर अधिकारियों और विभाग के मंत्री में ठन गई है। राजन गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में एसीएस के पद पर ज्वाइन करने के साथ ही इस सियासत में उलझ गए हैं।
अब इस मामले में नई बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की एक महिला अधिकारी विज के निशाने पर आ गई हैं। विज के मना करने के बावजूद उक्त अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल में कूद गई थीं। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्य सचिव डीएस ढेसी को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवा दिया है। पत्र में विज ने एसीएस के साथ हुई बैठक में शामिल हुए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Lab technicians
- फोटो : File Photo
अनिल विज ने इस हड़ताल को अवैध बताते हुए हड़ताल वापस लेने के आदेश दिए थे। मंत्री का कहना था कि इस समय स्वास्थ्य विभाग में डेंगू और मलेरिया के मामले अधिक आ रहे हैं। लिहाजा, हड़ताल का औचित्य नहीं बनता है। हड़ताली कर्मचारियों को अपनी हड़ताल वापस ले लेनी चाहिए। अपने के आदेशों पर अमल नहीं होता देख विज ने हड़ताली कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
इसके बाद कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल की एसीएस राजन गुप्ता के साथ मुलाकात हुई, जिसमें यूनियन ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया। एसीएस के साथ इस मीटिंग में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कमला सिंह सहित कई अफसर शामिल थे।
अभी कोई फैसला नहीं हुआ : विज
स्वास्थ्स मंत्री अनिल विज का कहना है कि लैब तकनीशियनों की बहाली को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। देर रात तक निलंबन के आदेश वापस नहीं लिए गए। जिन लैब तकनीशियनों के एसीएस के साथ बैठक में आवेदन पर हस्ताक्षर थे। उनको विशेष तौर पर निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।