फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kumari Selja Comment on uproar over Ticket in Congress in Haryana

Haryana Election: टिकटों को लेकर मचे घमासान पर बोलीं कुमारी सैलजा-एक को ही मिलेगी, सीएम भी एक ही होगा

Tue, 10 Sep 2024 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:24 PM IST
सार

कुमारी सैलजा ने कहा कि टिकटों के वितरण में खींचतान तो रहती है, जहां 2500 आवेदन आए हों, वहां पर उम्मीदवार का चयन करना आसान काम नहीं होता है, उम्मीदवार तो एक ही चुना जाएगा। ऐसे में अन्य को पार्टी के सच्चे सिपाही के नाते पार्टी के लिए काम करना चाहिए।  

विज्ञापन
Kumari Selja Comment on uproar over Ticket in Congress in Haryana
कुमारी सैलजा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने टिकटों को लेकर मचे हंगामे पर कहा कि टिकट को लेकर खींचतान होना स्वाभाविक है पर टिकट एक को ही मिलेगी। पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते पार्टी के लिए ही काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक राज्य में एक ही सीएम होता है, यह पार्टी हाईकमान तय करता है कि वो कौन होगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि आप के साथ गठबंधन को लेकर हाई लेवल पर बातचीत जारी है, बीच में धमकी जैसी कोई बात आनी ही नहीं चाहिए थी। यह पहले से ही तय था कि हर राज्य में गठबंधन को लेकर अलग ढंग से देखा जाएगा, गठबंधन को लेकर देरी हुई है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रदेश में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। हरियाणा की राजनीति में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में सीएम कौन होगा, के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम एक ही होगा। कौन होगा, इसका फैसला भी पार्टी हाईकमान करता है। प्रदेश को दलित सीएम मिलने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि उनके चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होने वाला। इसका फैसला हाईकमान पर ही होगा, इस मामले में क्या पता पार्टी का नजरिया बदल जाए, समय के साथ बदलाव आता है। वे कांग्रेस की सच्ची सिपाही हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का फैसला तो सभी को मानना होता है, हर कार्यकर्ता और हर नेता कांग्रेस का सिपाही होता है, आगे की जिम्मेदारी उसे हाईकमान ही सौंपता है।

कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी रहती है

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है तो कल भी गरीबों के साथ खड़ी थी, आज भी खड़ी है और आगे भी खड़ी मिलेगी। कांग्रेस गरीबों का स्तर ऊंचा उठाना चाहती है, हर बार उनके बारे में सोचती है उनका कल्याण चाहती है। कांग्रेस हर परिवार को सम्मान और समान अवसर प्रदान करना चाहती है, 36 बिरादरी कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस 36 बिरादरी के साथ है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। कांग्रेस ने जनता से जो वायदा किया वह पूरा करके दिखाया, कांग्रेस ने जनता से कभी झूठे वायदे नहीं किए। यहीं वजह है कि आज चुनावी हवा कांग्रेस के पक्ष में है।

पेपर लीक के बहाव में भाजपा का बहना तय

उन्होंने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां पर पेपर लीक में कीर्तिमान स्थापित हुआ है, ऐसी कोई परीक्षा नहीं है जो किसी न किसी कारण से बाधित न हुई हो, बार-बार पेपर लीक होने से विद्यार्थी-अभ्यर्थी परेशान है और भाजपा अभी तक अंजान बनी हुई है। सरकारी भर्तियों में हर जगह हुए पेपर लीक ने भाजपा की परीक्षा प्रणाली व भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। हरियाणा में हुए पेपर लीक ने युवाओं के सपनों व मेहनत पर पानी फेर दिया है। पेपर लीक के इस बहाव में भाजपा का बहना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed