{"_id":"866c59a5d98bdbd8c7e1e17e7098218b","slug":"kumaoni-folk-songs-was-played-kumaon-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी लोक गीतों से गूंजा कुमाऊं भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी लोक गीतों से गूंजा कुमाऊं भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Mar 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया गांव स्थित कुमाऊं भवन में कुमाऊं सभा की ओर से कुमाऊंनी संस्कृति पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कुमाऊं के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कुमाऊं सभा नया गांव के प्रधान धर्मानंद तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने भव्य प्रस्तुतियां दीं।
इसमें कुमाऊं के प्रसिद्ध झोड़े, चांचरी, भगनोल पर आधारित गीत और नृत्य पेश किए।
काफी संख्या में कुमाऊंनी लोगों ने इसमें शिरकत की। सभा के महासचिव मोहन सिंह मिरोला ने बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान बचन सिंह नगरकोटि, चंडीगढ़ नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन