फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kulbir Singh Zira shows liquor bottle in DSP car on social media live

Punjab: गिरफ्तारी के बाद कुलबीर जीरा का फेसबुक लाइव, डीएसपी की गाड़ी में दिखाई शराब की बोतल, कही बड़ी बात

Tue, 17 Oct 2023 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

जीरा के डीएसपी कुलबीर सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा थाने ले जा रहे थे। तभी उनकी नजर डीएसपी की गाड़ी में रखी शराब की बोतल पर पड़ी। जीरा ने डीएसपी से कहा कि आज संक्रांत का शुभ दिन है। गाड़ी से शराब की बोतल निकालें। इसके बाद जीरा ने डीएसपी की गाड़ी में बैठे शराब की बोतल के साथ अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर यह बोतल दिखाई। 

विज्ञापन
Kulbir Singh Zira shows liquor bottle in DSP car on social media live
शराब की बोतल दिखाते कुलबीर सिंह जीरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार तड़के पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें जीरा की स्थानीय अदालत पेश कर 31 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि जीरा के सिटी थाने में कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों पर बीडीपीओ दफ्तर जीरा में घुसकर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 13 अक्तूबर को केस दर्ज किया था। इस बीच एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, गिरफ्तारी के बाद कुलबीर सिंह जीरा ने पुलिस की गाड़ी से फेसबुक लाइव किया। 

विज्ञापन


जीरा के डीएसपी कुलबीर सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा थाने ले जा रहे थे। तभी उनकी नजर डीएसपी की गाड़ी में रखी शराब की बोतल पर पड़ी। जीरा ने डीएसपी से कहा कि आज संक्रांत का शुभ दिन है। गाड़ी से शराब की बोतल निकालें। इसके बाद जीरा ने डीएसपी की गाड़ी में बैठे शराब की बोतल के साथ अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर यह बोतल दिखाई। 
विज्ञापन


जीरा ने कहा कि इन्हीं चीजों का वह खुलासा करने जा रहे थे कि पंजाब में पुलिस लोगों की कैसे सेवा कर रही है। इन खुलासों को देखते हुए ही एसएसपी फिरोजपुर ने उन्हें सुबह तड़के अचानक गिरफ्तार कर लिया। जीरा ने कहा कि वह पंजाब सरकार के दबाव में आने वाले नहीं हैं। वह जेल से लौटकर फिर लोगों की आवाज उठाएंगे। वह डरकर घर पर बैठने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी आवाज दबाना चाहती है सरकार: वड़िंग

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीरा की गिरफ्तारी पर आप सरकार की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि आप की पंजाब सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी गिरफ्तारी की निंदा की है। फिरोजपुर कांग्रेस भवन में पूर्व कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और खडूर साहिब से कांग्रेस नेता जसबीर सिंह डिंपा ने कहा कि आप सरकार लोगों की आवाज उठाने वालों को दबाना चाहती है। 

बाजवा बोले- सीएम का अंहकार नियंत्रण से बाहर

कुलबीर सिंह जीरा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी गुस्से में हैं। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे प्रतिशोध की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का अहंकार नियंत्रण से बाहर हो रहा है। यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखी। उन्होंने कहा कि इससे पहले निडर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गलत तरीके से गिरफ्तारी की गई। वहीं, अब पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आप सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed