फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Krish Ajay Tyagi won the National Tennis Championship title

कृष अजय त्यागी ने जीता नेशनल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Krish Ajay Tyagi won the National Tennis Championship title
चंडीगढ़। लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के फाइनल मैच में चौथी वरीयता प्राप्त कृष अजय त्यागी ने तीसरी वरीयता प्राप्त हितेश चौहान को 3-1 के अंतर से हराकर रूट्स आयटा एनएस अंडर-16 नेशनल टेनिस चैंपियनशिप के खिताब जीत लिया। जीरकपुर रूट्स अकादमी में खेले जा रहे मुकाबले में हितेश ने कृष अजय त्यागी को पहले सेट में 6-3 से मात देकर मैच में 1-0 बढ़त बना ली। दूसरे सेट में कृष अजय त्यागी ने शानदार वापसी करते हुए हितेश को 6-4 से पराजित कर मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में भी कृष ने हितेश को 6-3 से हराकर मैच जीत लिया। लड़कियों के फाइनल मैच में साईं महाजन ने विशिता को 6-4 व 6-0 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के डबल्स मुकाबले के फाइनल में साईं महाजन व इशिता की जोड़ी ने विशिता व राधा को 6-3, 5-7 तथा 10-2 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed