{"_id":"6635cea6372125bdf90a2e57","slug":"kotakpura-resident-karan-brar-arrested-in-canada-in-khalistani-terrorist-hardeep-singh-nijjar-murder-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कौन है हरदीप निज्जर हत्याकांड में पकड़ा गया करण बराड़...स्टडी वीजा पर गया था कनाडा, दादा ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कौन है हरदीप निज्जर हत्याकांड में पकड़ा गया करण बराड़...स्टडी वीजा पर गया था कनाडा, दादा ने कही ये बात
Sat, 04 May 2024 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 02:08 PM IST
सार
खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर को पिछले साल 18 जून को गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी। कनाडा ने इस मामले में भारत सरकार पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
हरदीप निज्जर की हत्या के आरोप में पकड़ा गया करण बराड़।
- फोटो : ANI/RCMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल कनाडा में मारे गए खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक फरीदकोट के कोटकपूरा शहर का निवासी है। यह आरोपी लगभग साढ़े चार साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था।
जून 2023 में कनाडा के सरी शहर में एक गुरुद्वारा साहिब के निकट गोली मारकर खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कनाडा पुलिस द्वारा तीन आरोपियों करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ को गिरफ्तार किया गया है। करण कोटकपूरा शहर का निवासी है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं संबंध
कनाडा पुलिस के अनुसार इन तीनों का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप से है। करण बराड़ लगभग साढ़े चार साल पहले 12वीं की पढ़ाई करने के बाद स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।
अप्रैल में हो गई थी पिता की मौत
18 अप्रैल को ही उसके पिता मनदीप सिंह बराड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसकी माता रमनदीप बराड़ लगभग डेढ़ साल पहले सिंगापुर चली गई थी। करण बराड़ अपने पिता की मौत पर भी नहीं आया था। अब घर में सिर्फ उसके दादा बलवीर सिंह बराड़ हैं।
दादा बोले- यहां तो शरीफ था मेरा पोता
बलवीर सिंह बराड़ ने बताया कि यहां पर उनका पोता बहुत ही शरीफ और समझदार था। वहां जाकर क्या हुआ क्या नहीं इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। उन्हें तो इसके बारे में भी आज सोशल मीडिया पर आई खबरों के बाद ही पता चला है। यह खबर सुनकर अपने पति की मौत के कारण कोटकपूरा आई उसकी मां परेशान हो गईं है और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।