फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   know here new rule to purchase gold jewellery

ज्वैलरी खरीदने के नए नियम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Wed, 18 Mar 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
know here new rule to purchase gold jewellery

एक लाख से ज्यादा की ज्वेलरी खरीदने के लिए पैन कार्ड शो करने की पॉलिसी का ज्वेलरों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि नए नियम से ज्वेलरों का धंधा चौपट हो जाएगा, जबकि आम लोगों के लिए भी यह पॉलिसी जी का जंजाल बन जाएगी। इसलिए केंद्र सरकार को नया नियम वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ऑल इंडिया जेम्स और ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) के क्षेत्रीय निदेशक अनिल तलवार ने कहा कि नए नियम से काले धन पर लगाम तो नहीं लगेगा, बल्कि स्मगलिंग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 14 करोड़ पैन कार्ड हैं और आज भी 89 फीसदी लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है।
विज्ञापन


कोई व्यक्ति एक हार भी खरीदता है तो उसकी कीमत एक लाख से ज्यादा होती है। अभी पांच लाख से ज्यादा की ज्वेलरी खरीदने पर पैन कार्ड लिया जा रहा है, जो सही है। इसलिए नई पॉलिसी को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण खरीदारों से नाइंसाफी होगी

know here new rule to purchase gold jewellery

जीजेएफ  के चेयरमैन हरेश सोनी ने कहा कि पैन कार्ड की अनिवार्यता से आभूषण की खरीदारी करने वाले हजारों ग्राहक हतोत्साहित होंगे, क्योंकि उनके पास यह कार्ड नहीं है। इनमें ज्यादातर ग्रामीण भारत में कृषि व निजी व्यवसाय करने वाले लोग शामिल हैं।

ज्वेलरों ने दो लाख से पांच लाख रुपये की ज्वेलरी की खरीद पर टीसीएस को लागू कर रखा है। अब एक लाख रुपये से अधिक की नगद बिक्री पर पैन कार्ड के नए नियम को जोड़ने के नए प्रस्ताव से 70 प्रतिशत ग्रामीण खरीदारों के साथ नाइंसाफी होगी।

...फिर बिल से करने लगेंगे तौबा
ज्वेलरों ने कहा कि पैन कार्ड के नियम से गोल्ड मार्केट में बिल नहीं काटने की परंपरा की शुरुआत हो जाएगी। इससे सरकार और बड़े ज्वेलरी घरानों को भी नुकसान हो सकता है। इससे गड़बड़ी ज्यादा बढ़ेगी।

देशभर में आयात हुआ सोना

know here new rule to purchase gold jewellery

वर्ष 2012-13    972 टन
वर्ष 2013-14    511.41 टन
वर्ष 2014-15    760.78 टन

300 टन सोने की स्मगलिंग:
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, 2013-14 में देश में 200 से 300 टन सोने की स्मगलिंग की गई। ऐसा नियमित रूप से हो रहा है। नए नियम से यह ग्राफ और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed