फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Works not affected by code of conduct

काम की बात: आचार संहिता लगने पर नहीं रुकते सभी प्रशासनिक काम, जानें किन कामों पर नहीं लगता प्रतिबंध

Mon, 18 Mar 2024 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 10:20 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 का एलान हो चुका है। पंजाब में एक जून को वोटिंग होगी। 16 मार्च को तारीखों का एलान होते ही पूरे देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता में कई कामों पर प्रतिबंध लग जाता है लेकिन कुछ प्रशासनिक कार्य ऐसे हैं जो जारी रहते हैं।

विज्ञापन
Know about Works not affected by code of conduct
आचार संहिता लगते ही नेताओं के फ्लैक्स बोर्ड उतारते कर्मचारी। - फोटो : फाइल

विस्तार

आम तौर पर लोग समझते हैं कि आचार संहिता लगने के बाद सभी प्रकार के प्रशासनिक काम रुक जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बहुत से काम आचार संहिता लागू होने के बाद भी नहीं रुकेंगे। 
विज्ञापन


इप कामों के लिए नहीं करना होगा इंतजार
आचार संहिता लागू होने के बाद भी आप अपनी पेंशन बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय जा सकते हैं। कोई भी अधिकारी इसके लिए मना नहीं कर सकता। वहीं, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र बनाने के काम भी इस दौरान जारी रहेगा। बिजली-पानी, साफ-सफाई से जुड़े काम सुचारू तौर पर होते रहेंगे। आप इलाज के लिए आर्थिक सहयोग लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र रहेंगे। प्रशासन को सड़कों की मरम्मत का काम जारी रखना होगा। इसके अलावा किसी भी चालू परियोजना पर रोक नहीं लगेगी। आचार संहिता का बहाना बनाकर कोई अधिकारी आपके ये जरूरी काम नहीं टाल सकता। अगर आपने मकान के नक्शे के लिए पहले ही आवेदन दे दिया है तो वो पास होगा। हालांकि, इसके लिए नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये काम होंगे पूरी तरह बंद 
चुनावों की तारीख का एलान होने और आचार संहिता लागू होते ही कोई भी नेता या अधिकारी सार्वजनिक उद्घाटन या शिलान्यास नहीं कर सकता। इसके साथ ही नए कामों की स्वीकृति भी नहीं दी जा सकेगी। जिन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू होगी, वहां सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स नहीं लगेंगे। वहीं, पहले से लगे होर्डिंग्स हटा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शासकीय दौरे नहीं होंगे। सरकारी वाहनों में सायरन नहीं लगाए जाएंगे। सरकारी भवनों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री और राजनीतिक हस्तियों के फोटो लगाने पर रोक रहेगी। कोई भी व्यक्ति या नेता सरकार की उपलब्धियों वाले विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और दूसरे मीडिया में नहीं दे सकेगा। इस दौरान आम लोग भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने समय सावधानी बरतें। आपकी एक पोस्ट आपको जेल भेजने के लिए काफी है। कोई भी मैसेज शेयर करने या लिखने से पहले आचार संहिता के नियम पढ़ना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed