फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Emergency Features of Car

क्या आप जानते हैं कार के इन इमरजेंसी फीचर्स को

Mon, 25 Aug 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
Know about Emergency Features of Car

आपकी कार अगर हैचबैक है तो आपकी कार का इमरजेंसी गेट खुल जाएगा। यही नहीं, किसी भी कार में एक्सीडेंट होने की सूरत में डोर अपने आप खुल जाएंगे।

विज्ञापन


सेक्टर-45-46 पर हुए एक्सीडेंट में मारुति कंपनी की स्विफ्ट डिजायर का लाक कार की बैटरी पर इंपैक्ट होने पर सारा सिस्टम खत्म हो गया। एक कार एक्सपर्ट के अनुसार कार का लाकिंग सिस्टम बैटरी से जुड़ा होता है।
विज्ञापन


छोटी कारों में बैटरी आगे होती है। बड़ी कारों में बैटरी का सिस्टम कार की डिक्की में होता है। ऐसे में कोई टक्कर होने पर कार की बैटरी पर सीधा इंपैक्ट नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लाकिंग सिस्टम खराब नहीं होता। इंपैक्ट होने पर हैचबैक कारों में बैक सीट फोल्ड करके निकलने के लिए इमरजेंसी गेट भी दिया जा रहा है।

पचास फीसदी चाहते हैं सुरक्षा

Know about Emergency Features of Car

चंडीगढ़ में कार खरीदने वाले पचास फीसदी लोग कार में न तो एयरबैग की सुविधा चाहते हैं न ही एबीएस और ईबीडी की सुविधा। यह सुविधा छोटी कारों के हाईएंड माडल में हैं। हरेक टॉप माडल की कीमत बेसिक माडल से करीब डेढ़ लाख रुपये ज्यादा होते हैं।

सिक्योरिटी के लिए यह फीचर
आप सुरक्षित कार पर बैठें या फिर बिना सिक्योरिटी फीचर की कार पर। सिटी की सड़कों पर हैं तो स्पीड नियंत्रित रखें। कार चाहे जितनी सुरक्षित हो, जरा टक्कर लगी तो नुकसान संभव है।

जहां तक फुलप्रूफ सुरक्षा है वह सिर्फ लग्जरी कारों में है। छोटी कारों ने ईबीडी, एबीएस, स्मार्ट पैडल, एयरबैग की सुविधा प्रदान की है। तेज गति से टक्कर होने पर इसकी वजह से जान का खतरा हो सकता है।

ये भी समझिए

Know about Emergency Features of Car

ईबीडी (इलेक्ट्रानिक ब्रेकिंग सिस्टम)-हाईस्पीड पर टर्न लेने पर हरेक टायर के ब्रेक को मेंटेन किया जाता है। ब्रेक एसिस्ट-पैनिक पोजीशन में चालक का पैर ब्रेक के बजाय रेस पर जाता है।

सेंसर युक्त यह सिस्टम अंदाज लगा लेता है और इससे कार की स्पीड नहीं बढ़ती। स्मार्ट पैडल-स्मार्ट पैडल के माध्यम से कार में पैनिक कंडीशन के दौरान ब्रेक के बजाय रेस दबने पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता।

एबीएस (एंटी लाक ब्रेकिंग सिस्टम)-इंस्टेंट ब्रेक मारने पर अक्सर टायर लाक हो जाते हैं। इससे बचने के लिए एबीएस सिस्टम है। जिससे टायर लाक नहीं होते हैं। इसके माध्यम से एक्सीडेंट का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed