फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Bhai Dooj 2022 Date and Timing in Chandigarh

Bhai Dooj 2022: भैया दूज आज, पूर्व दिशा में भाई का मुंह कर करें टीका, 50 साल बाद बन रहा खास संयोग

Wed, 26 Oct 2022 01:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Oct 2022 01:16 AM IST
सार

श्री देवालय पूजक परिषद के प्रधान और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि 26 अक्तूबर को 12 बजकर 45 मिनट पर द्वितीया समाप्त होगी इसलिए यह पर्व 26 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Know about Bhai Dooj 2022 Date and Timing in Chandigarh
Bhai Dooj 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

सूर्य ग्रहण के बाद पहला पर्व भैया दूज का बुधवार को है। ऐसा संयोग 50 वर्ष के बाद आ रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि इस साल 26 व 27 अक्तूबर को दो दिन द्वितीया विद्यमान है। 26 अक्तूबर को अपराह्न काल एक बजे से दोपहर बाद तीन बजकर 24 मिनट तक रहेगा इसलिए 26 अक्तूबर को ही भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। भाई का मुंह पूर्व की ओर करके ही बहन टीका करें। यह शुभ रहेगा। 

विज्ञापन

 
शुभ मुहूर्त
श्री देवालय पूजक परिषद के प्रधान और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि 26 अक्तूबर को 12 बजकर 45 मिनट पर द्वितीया समाप्त होगी इसलिए यह पर्व 26 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। पंजाब में सूर्योदय काल से ही इस पर्व को मनाने की परंपरा है इसलिए 10 बजकर 21 मिनट से लेकर 12 बजकर एक मिनट तक शुभ की चौघड़िया है। इसमें भाई को टीका कर भोजन कराना शुभ रहेगा।
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण: बंद रहे मंदिरों के कपाट
सूर्य ग्रहण के चलते लगे सूतक से मंदिर के कपाट बंद रहे। सोमवार रात मंदिर बंद होने के बाद मंगलवार सुबह मंदिर के कपाट नहीं खुले। इसके कारण कार्तिक महात्म्य की कथा भी नहीं हो सकी। ऐसा पहली बार हुआ है। सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि सूर्य ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट बंद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में पुजारियों की ओर से लोक कल्याण के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर में भी दोपहर बाद दो बजे से कपाट बंद कर दिए। शाम साढ़े छह बजे बाबा का मंगल स्नान हुआ। इसके बाद धूप आरती हुई। शहर के मंदिरों के कपाट शाम साढ़े छह बजे खुले। उसके बाद भगवान की आरती हुई। वहीं सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्त दर्शन करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed