फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Thousands of farmers leave Delhi from Amritsar

अमृतसर में अरदास के बाद 700 ट्रैक्टर में 50 हजार किसान दिल्ली रवाना, तेज होगा आंदोलन

Fri, 11 Dec 2020 06:10 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Thousands of farmers leave Delhi from Amritsar
अमृतसर से रवाना होता किसानों का जत्था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास करने के बाद किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सैकड़ों सदस्य कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे रोष प्रदर्शनों में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए। किसानों ने दिल्ली रवाना होने से पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे संघर्ष में जीत की अरदास की। अमृतसर बाईपास स्थित गोल्डन गेट के नजदीक खड़े होकर किसानों ने मोदी सरकार का जमकर विरोध जताया।  

विज्ञापन


विज्ञापन

 
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने दावा किया कि माझा से 50 हजार किसान ट्रैक्टरों-ट्रॉलियों में बैठकर दिल्ली बॉर्डर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अमृतसर से 700 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किसानों को लेकर दिल्ली के लिए निकली हैं। किसानों का काफिला आगे बढ़ता जाएगा। गांवों से निकलकर किसान इसमें शामिल होते जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माझा के किसान ब्यास पुल में इस जत्थे में शामिल होंगे। फिरोजपुर, जालंधर व लुधियाना के किसान दोराहा में इस काफिले के साथ दिल्ली रवाना होंगे। बता दें कि इससे पहले कमेटी का पहला जत्था 27 नवंबर को रवाना हुआ था। अमृतसर के एक समाजसेवी संगठन के सदस्य किसानों का प्रदर्शन जारी रहने तक सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक लंगर छकाएंगे। यह संगठन किसानों के लिए सूखा राशन लेकर रवाना हुआ है।

फिरोजपुर और फाजिल्का से रवाना हुआ जत्था

Kisan Andolan: Thousands of farmers leave Delhi from Amritsar

फिरोजपुर और फाजिल्का से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। फिरोजपुर और गुरुहरसहाए के किसानों ने गुरुद्वारा श्री प्रगट साहिब में अरदास की और ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर दिल्ली की ओर कूच कर गए। हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों से जाने वाले किसानों की अगुवाई किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता चम्मन सिंह कर रहे थे।

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता धर्म सिंह सिद्धू व मंगल सिंह ने बताया कि वह पूरी तैयारी के साथ दिल्ली जा रहे हैं और कृषि कानून रद्द करवाकर ही घर लौटेंगे। धर्म ने कहा कि वह अपने साथ खाने-पीने और रहने का सारा सामान लेकर जा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कुछ दवाएं भी साथ रखीं हैं। उनका काफिला बहुत बड़ा है। 


                                                        अमृतसर से रवाना होते किसान।

सर्दी और बारिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रालियों पर तिरपालें डाली गई हैं, ताकि पानी अंदर न जा सके। गुरुहरसहाए से लगभग बीस ट्रैक्टर-ट्रालियों से किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। इसी तरह फिरोजपुर से कई वाहनों पर किसान दिल्ली गए हैं। किसान नेता चम्मन सिंह ने बताया कि हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों से सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली जा रहे हैं। वाहनों में किसानों की सुविधा के मुताबिक पूरे इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed