फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan farmers delhi march punjab bjp leaders sarwan singh pandher

Kisan Andolan: कल तक टला किसानों का दिल्ली कूच, सरकार को बातचीत का अल्टीमेटम; आज पंजाब में BJP नेताओं का घेराव

Sat, 07 Dec 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 12:29 PM IST
सार

पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। छह दिसंबर को किसानों ने पैदल दिल्ली कूच का एलान किया था। हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया, जिसके बाद किसानों ने रविवार तक कूच टाल दिया।

विज्ञापन
Kisan Andolan farmers delhi march punjab bjp leaders sarwan singh pandher
पुलिस ने किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : संवाद

विस्तार

एमएसपी लागू करने व अन्य मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच रविवार तक टाल दिया। किसानों ने सरकार को आज बातचीत का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों के दरवाजे बातचीत के लिए खुले हैं। अगर केंद्र सरकार बातचीत का न्योता देती है, तो मांगों को हल करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। पंधेर ने कहा कि शनिवार को पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा और रविवार को एक बार फिर किसान दिल्ली कूच के लिए निकलेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े किसान हरियाणा की सीमा में दाखिल नहीं हो पाए। हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर शंभू में हरियाणा पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे पुलिस व किसानों में टकराव हुआ जो करीब ढाई घंटे चला। इस टकराव में पुलिस को मिर्ची स्प्रे व आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े, जिसमें 15 किसान घायल हो गए। 26 साल के एक किसान हरप्रीत सिंह की हालत नाजुक है। हरियाणा पुलिस के छह जवान भी घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed