फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan Today Latest News: Dharmendra express pain on twitter 

Kisan Andolan: किसानों की पीड़ा देख दुखी हैं 'धरम पाजी', ट्विटर पर छलका दर्द

Fri, 11 Dec 2020 02:34 PM IST
निवेदिता शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Dharmendra express pain on twitter 
किसान आंदोलन : धर्मेन्द्र - फोटो : @aapkadharam
किसान आंदोलन को दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। सरकार और किसानों के बीच हुई हर दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। किसान आंदोलन से हस्तियां भी दुखी हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार धर्मेंद्र ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।' इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियां किसान आंदोलन के समर्थन में आगे आ चुकी हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन के बारे में एक ट्वीट किया था, इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, 'सरकार से प्रार्थना है... किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं... ये दुखद है।' हालांकि इस ट्वीट को उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन



84 साल के धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस में अकेले रहते हैं। मुंबई के पास लोनावाला में बने अपने इस फॉर्महाउस वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed