फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: 15 Thousand Farmers Will Go To Delhi For Protest Against Farm Laws Today

आज और कल पंजाब से 30 हजार किसानों का दिल्ली कूच, 30 दिसंबर को विदेश से पहुंचेंगे पंजाबी

Sat, 26 Dec 2020 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: 15 Thousand Farmers Will Go To Delhi For Protest Against Farm Laws Today
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से किसान शनिवार को दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली कूच के एक माह पूरे होने पर किसान नेता 15 हजार किसानों के साथ खनौरी सीमा से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। किसान नेताओं ने दिल्ली कूच को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। 27 दिसंबर को डबवाली बॉर्डर से दिल्ली में 15 हजार किसान प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने दिल्ली कूच को लेकर केंद्र सरकार के झूठे प्रचार को उजागर करने वाले और किसानों के अधिकारों को पेश करने वाली 2.5 लाख पंजाबी भाषा और 50,000 हिंदी भाषा में छपे पर्चे घर-घर वितरित किए। यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि केंद्र के अड़ियल रवैये के कारण दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की संख्या पर किसान खुले आसमान के नीचे पड़े हैं। इसके बावजूद देश के प्रधानमंत्री किसानों की इस समस्या को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए किसान संगठन आज खनौरी बॉर्डर से दिल्ली में 15 हजार की संख्या के साथ प्रवेश करेंगे। दिल्ली में प्रवेश करने वाले किसान खनौरी बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं। प्रवेश के दौरान कोई भी अप्रिय घटन होती है तो उसके लिए केंद्र सरकार की जिम्मेदारी होगी।

'संयुक्त किसान मोर्चा देशवासियों को बताएगा कृषि कानूनों की सच्चाई'
किसान आंदोलन के खिलाफ जारी दुष्प्रचार और जनता को गुमराह करने वाले संदेशों का मुकाबला करने के लिए किसान संगठनों ने एक जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा हिंदी और पंजाबी भाषा में 10-10 लाख पुस्तकें और अंग्रेजी भाषा में पांच लाख पुस्तकें देशभर में वितरित करेगा। इन पुस्तकों में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों की सच्चाई आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

‘एनआरआई चलो दिल्ली’ मुहिम में विदेश से पहुंचेंगे पंजाबी

दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के एक माह बीत जाने के बाद अब विदेश में बसे भारतीयों खासकर पंजाबियों ने भी किसानों से सीधे जुड़ने का एलान कर दिया है। ‘एनआरआई चलो दिल्ली’ के तहत पंजाब के एनआरआई 30 दिसंबर को दिल्ली के सिंघु बार्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन से जुड़ेंगे। इस बीच पता चला है कि पंजाब में विभिन्न सियासी दलों के एनआरआई विंग भी सक्रिय हो गई है और उनके सदस्य भी जल्द भारत लौटकर किसान आंदोलन से जुड़ेंगे।

टोरंटो में बसे पटियाला निवासी एनआरआई सुरिंदर मावी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे अपने साथियों रमन बराड़ टोरंटो (फरीदकोट), विक्रमजीत सरां वैंकूवर (मानसा), दविंदर सिंह घलोटी जर्मनी (लुधियाना), जगजीत सिंह जर्मनी (कपूरथला), हरप्रीत सिंह जर्मनी (जालंधर), मेजर सिंह इंग्लैंड, भवजीत सिंह ऑस्ट्रेलिया (लुधियाना), अमृतपाल ढिल्लों कैलिफोर्निया (कपूरथला), दलविंदर सिंह न्यूयार्क (बठिंडा), बलजिंदर सिंह न्यू जर्सी (नकोदर), अवतार सिद्धू अल्बर्टा (मोगा) सहित भारत पहुंच रहे हैं और भारत आए एनआरआई के साथ किसान आंदोलन में हिस्सा लेंगे।  

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

मावी ने कहा कि पंजाब और किसानों के बेटे होने के नाते उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे जमीनी संघर्ष कर रहे किसान बेटे-बेटियों का साथ दें क्योंकि भीषण ठंड में भी वे अपनी जमीनों को बचाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य किसान भाइयों की मदद के लिए एनआरआई समर्थन जुटाना है। फिलहाल जो एनआरआई भारत लौट चुके हैं, उनसे अपील की गई है कि वे सिंघु बार्डर पर 30 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य स्टेज पर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed