फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kirron Kher Secret Voting Issue in Chandigarh Mayor Elections

मेयर चुनावः किरण की सीक्रेट वोटिंग पर बवाल

Mon, 29 Dec 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Kirron Kher Secret Voting Issue in Chandigarh Mayor Elections

मेयर उम्मीदवार के लिए सांसद किरण खेर का सीक्रेट वोटिंग करवाना कई पार्षदों को रास नहीं आया था। वहीं, सूत्रों की मानें तो किरण खेर को सीक्रेट वोटिंग के लिए दिल्ली से परमिशन मिली थी। इससे साफ है कि पार्टी हाईकमान भी किरण खेर की पसंद से सहमत है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खेर इस समय हीरा नेगी को मेयर उम्मीदवार बनाने के लिए लॉबिंग कर रही हैं। शनिवार को खेर ने पंजाब भवन में पार्षदों के साथ बैठक की और उनसे सीक्रेट वोटिंग करवाई। सीक्रेट वोटिंग पर कई पार्षदों ने आपत्ति जताकर बैठक का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन


खेर-टंडन गुट में टक्कर
भाजपा में मेयर पद के लिए हीरा नेगी और आशा जसवाल दौड़ में हैं। नेगी के समर्थन में सांसद खेर के अलावा नौ पार्षद भी हैं। आशा जसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन गुट की हैं। टंडन के अलावा पांच पार्षद उनका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर ने की सूद के साथ बदसलूकी!
सूत्रों से पता चला है कि बैठक के दौरान किरण खेर और विपक्ष के नेता अरुण सूद में जमकर बहस हुई। वहीं ये भी पता चला है कि खेर ने सूद के साथ बदसलूकी की। इसके बाद ही सूद और उनके साथ चार अन्य पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था।

धवन गुट एक तरफ
मेयर चुनाव की राजनीति के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन गुट सबसे अलग चल रहा है। शनिवार को हुई सीक्रेट वोटिंग में गुरचरणदास काला नहीं पहुंचे थे। काला, धवन के बेहद करीबी बताए जाते हैं। वहीं, शुक्रवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में धवन खुद भी नहीं पहुंचे थे।


मुंबई रवाना हुईं खेर
रविवार को किरण खेर मुंबई रवाना हो गईं। सूत्रों से पता चला है कि वे न्यू ईयर दुबई में मनाएंगी। इसी कारण वे मेयर चुनाव एक जनवरी को नहीं करवाना चाहती थीं।

कोट्स...
सीक्रेट वोटिंग के बारे में पार्टी हाईकमान को सूचित किया जा चुका है। मेयर उम्मीदवार कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान का ही होगा।
-संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष

मेयर चुनाव के संबंध में पार्टी की किसी भी गतिविधि के बारे में मैं मीडिया से बात नहीं करना चाहूंगी।
-किरण खेर, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed