फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   King Kohli reached Chandigarh to play 100th Test, did not practice

100वां टेस्ट खेलने चंडीगढ़ पहुंचे किंग कोहली, नहीं किया अभ्यास

Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
King Kohli reached Chandigarh to play 100th Test, did not practice
चंडीगढ़। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए शनिवार को शहर पहुंच गए। कोहली सुबह 10 बजे के करीब चार्टेड प्लेन से एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह सीधे आईटी पार्क स्थित होटल पहुंचे, जहां भारतीय टीम के सदस्य ठहरे हुए हैं। उन्होंने अभ्यास नहीं किया और होटल में ही रुके रहे। कोहली के 100वें टेस्ट के सम्मान में पीसीए में होर्डिंग लगाकर उन्हें बधाई दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे भारतीय टीम के अभ्यास में बारिश ने खलल डाला और टीम को इंडोर नेट्स पर अभ्यास करना पड़ा। दोपहर बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मोहाली पहुंचे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। वही श्रीलंका टेस्ट टीम भी चंडीगढ़ पहुंच गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते टीम होटल में रहकर ही अपना क्वारंटाइन टाइम पूरा कर रही है। इसके बाद ही टीम अभ्यास करने उतरेगी।
विज्ञापन

मौसम ने डाला खलल, खिलाड़ियों ने किया इंडोर अभ्यास
बारिश ने भारतीय क्रिकेट टीम की नेट पर अभ्यास भी बाधित हुआ। अभ्यास का समय पहले 12 बजे रखा गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते अभ्यास का समय दोपहर एक बजे किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने पहले मैदान पर फिटनेस पर वार्मअप कर रनिंग की और फिर नेट्स पर अभ्यास शुरू किया। नेट्स पर अभ्यास शुरू होने के कुछ समय ही बिता था कि बारिश शुरू हो गई। इसके बाद खिलाड़ियों ने इंडोर में नेट्स पर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में गेंदबाज मोहम्मद शमी, उमेश यादव और आर अश्विन ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। वहीं शुभमन गिल, हनुमा विहारी और प्रियांक पंचाल और केएस भरत ने बल्लेबाजी में हाथ अजमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक को टी-20 सीरीज के लिए भेजा
मयंक अग्रवाल को वर्तमान टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला भेज दिया गया है। उन्हें चोटिल बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टी-20 में शामिल किया गया। ऋतुराज गायकवाड़ कलाई की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दोनों टी- 20 मैचों से बाहर हो गए। मयंक मोहाली में अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed