{"_id":"64a5d6d18b363e8f970cc899","slug":"kidnapped-youth-rescued-within-3-hours-one-arrested-chandigarh-news-c-16-sml1026-181405-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अपहृत युवक को 3 घंटे के भीतर छुड़ाया, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अपहृत युवक को 3 घंटे के भीतर छुड़ाया, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम चाकू की नोक पर अपहृत युवक को तीन घंटे में छुड़ा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। आरोपियों ने मंगलवार शाम 7.30 बजे रामदरबार के रहने वाले अभिषेक को चाकू की नोक पर आल्टो कार में अपहृत कर लिया था। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की टॉवर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रात 10 बजे युवक को छुड़ाकर एक आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार और चाकू बरामद कर लिया है।
रामदरबार फेज-2 स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के रहने वाले सोनू ने अपने दोस्त की चाकू के नोक पर किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ इलाके में घूम रहा था। देर शाम 7:30 बजे वह सब्जी मंडी के पास रविदास मंदिर के समीप पहुंचे। उसी दौरान रामदरबार के रहने वाले रवि, मोहित, यश और परमजीत ने चाकू की नोक पर अभिषेक को कार में किडनैप कर लिया। आरोपी उसके दोस्त को जबरदस्ती कार में किडनैप कर फरार हो गए जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 31 एसएचओ रामरतन शर्मा ने आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर बुधवार रात 10 बजे युवक को छुड़ाकर एक आरोपी को सेक्टर-31/47 की डिवाइडिंग रोड से मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम दरबार फेस 2 के ही रहने वाले रवि के रूप में हुई है। पुलिस मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।