फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India event maybe held in Chandigarh : Sandeep Singh

हरियाणा के खेल मंत्री ने कहा यह.. चंडीगढ़ में भी हो सकते हैं खेलो इंडिया के मुकाबले

Sat, 10 Apr 2021 10:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Khelo India event maybe held in Chandigarh : Sandeep Singh
चंडीगढ़। विश्व में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए इस बार टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले बायो बबल में बिना दर्शकों के कराए जा सकते हैं। भारतीय हॉकी टीम ने हाल में विदेशी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारतीय टीम से ओलंपिक में पदक की उम्मीद बनी हुई है। यह बात पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान, अर्जुन अवार्डी और मौजूदा समय में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कही। वहीं उन्होंने इस वर्ष खेलो इंडिया के कुछ मुकाबले चंडीगढ़ में कराए जाने का संकेत दिया है। इस बार इन खेलों का मेजबान हरियाणा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने 2004, 2008, 2012, 2016 ओलंपिक में टॉप की टीमों को कड़ी टक्कर दी है। वह शनिवार को सेक्टर-10 में आयोजित 58वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के दौरान लड़कों के सीनियर वर्ग में रोलर हॉकी का फाइनल मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। संदीप सिंह ने विजेता और उप-विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्य के खेल मंत्री ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड से लेकर तमाम अवार्ड की राशि भी बढ़ा चुकी है। हमारे स्टेट अवार्ड में राशि कम मिलती थी। हमने अभी अपनी खेल पॉलिसी में बदलाव किया है, कुछ खेलों को भी शामिल किया है। वहीं नकद इनाम में भी संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में खेलो इंडिया में शामिल करेंगे रोलर स्केटिंग
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान तुलसी अग्रवाल ने संदीप सिंह से रोलर स्केटिंग को खेलो इंडिया में शामिल करने की मांग की। इस पर संदीप सिंह ने कहा कि इस बार हरियाणा को खेलो इंडिया के तहत 20 खेल कराने का कोटा है। इस बार रोलर स्केटिंग को डेमो के तौर शामिल किया। वहीं, 2022 में इस खेल को भारत के खेल मंत्री से अनुरोध करके नियमित रूप से शामिल करने के लिए कहेंगे।

खेल मंत्री बोले- खिलाड़ियों की संभावनाएं जानता हूं
पहले खिलाड़ी और अब खेल मंत्री की भूमिका में बदलने से चुनौतीपूर्ण स्थितियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें खुद कई चीजें पता हैं। उन्हें खिलाड़ियों की संभावनाएं पता हैं। इसके तहत वह कई पॉलिसी बनाने पर काम कर रहे हैं। इसके तहत अगर कोई खिलाड़ी मैदान में 15 साल देता है तो वही विशेषज्ञ भी हो जाता है। ऐसे में अगर उसी खिलाड़ी को बाद में नौकरी दी जाएगी तो वह खेल के काम ही आएगी।

पंजाब-हरियाणा की टीम से मिलते राज्य खेल मंत्री संदीप सिंह।

पंजाब-हरियाणा की टीम से मिलते राज्य खेल मंत्री संदीप सिंह।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed