फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal will fill the enthusiasm among the workers from Jind today

Chandigarh News: केजरीवाल आज जींद से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will fill the enthusiasm among the workers from Jind today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पिछले एक महीने में तीन बड़े चेहरों के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी यानी रविवार को जींद पहुंच रहे हैं। रविवार को पार्टी की बदलाव रैली है। इस रैली के जरिये पार्टी अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने की कोशिश करेंगे। रैली को लेकर पार्टी काफी दिनों से तैयारी कर रही है। पार्टी ने दावा किया है कि रैली में हरियाणा के सभी गांवों व वार्ड से लोग पहुंचेंगे। रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। पार्टी इस रैली के जरिये लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल पार्टी की रैली में उस समय शामिल होने पहुंच रहे है, जब पार्टी के तीन बड़े चेहरे एक महीने के बीच छोड़कर चले गए। इनमें पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जबकि तंवर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। हालांकि पार्टी ने समय-समय पर दावा किया है कि तीनों नेताओं के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ने शनिवार को जींद में आयोजित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है, दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे। इसलिए इसी बदलाव रैली से पार्टी लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। संभव है कि रैली के जरिये वह पहली बार वह आप और कांग्रेस के गठबंधन पर आधिकारिक तौर पर बोल सकते हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे
इस बीच आप के मुखिया सुशील गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की बातचीत चल रही है। अभी फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है। वहीं, विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अकेले लड़ने के लिए तैयार है। यदि गठबंधन होता है तो ठीक है। वरना पार्टी अकेले ही चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed