फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Keep in mind .. too much decoction being taken to prevent corona is spoiling health

ध्यान रखें.. कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा बिगाड़ रहा सेहत

Sat, 08 Aug 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Keep in mind .. too much decoction being taken to prevent corona is spoiling health
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग घरेलू नुस्खों के साथ ही तमाम उपाय अपना रहे हैं। उसमें सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया जा रहा है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा सेहत बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन

आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि काढ़े का मानक के अनुसार तय मात्रा में सेवन न किया जाना शरीर के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि काढ़ा बनाने में प्रयोग किए जाने वाले आयुर्वेदिक औषधियों की सही मात्रा और काढ़े की सही मात्रा की जानकारी करके ही इसका सेवन किया जाए। चंडीगढ़ में नेशनल आयुष मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव कपिल और सेक्टर- 37 स्थित गवर्नमेंट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. आरती ने काढ़े के उपयोग के साथ ही उसे बनाने संबंधी जानकारी और उसके फायदे के बारे में बताया।
विज्ञापन

ऐसे बनाएं काढ़ा
तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ, मुलेठी, अजवाइन, हल्दी को मिलाकर इसका पाउडर बना लें। इसमेंदो चुटकी पाउडर को मिलाकर काढ़ा बनाए। उसमें गुड़ भी अपनी स्वाद के अनुसार डालें। काढ़ा बनाने के बाद उसमें दो सेे तीन बूंद नींबू का रस मिलाएं और दिनभर में दो बार गर्म ही पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के अनुसार करें सेवन
7 से 10 साल के बच्चे के लिए- 40 एमएल
10 से 15 साल के बच्चे के लिए 60 एमएल
वयस्क के लिए 150 एमएल
जरूरत से ज्यादा लेने पर ये होता है नुकसान
काढ़े का अधिक सेवन करने से चक्कर आना, पेट और सीने में जलन, मुंह में छाला शरीर में जगह-जगह दाने उभरने जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमे प्रयोग वाले अधिकांश सामानों की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें तो ठीक रहेगा।
इसलिए स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है काढ़ा
काढ़े को तैयार करने के लिए आमतौर पर काली मिर्च, सोंठ, पीपली, दालचीनी, हल्दी, गिलोय और अश्वगंधा जैसी कई औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी चीजों की तासीर बहुत गर्म होती है। अगर कोई व्यक्ति इन चीजों का सेवन बेहिसाब करेगा तो उसके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे स्वास्थ्य बहुत प्रभावित होता है।

इसका रखें ध्यान..
अगर आपको काढ़े का नियमित सेवन करने के बाद शरीर में नाक से खून आना, मुंह में छाले पड़ना, पेट में जलन होना, अपच और पेचिश जैसे लक्षण दिखते हैं तो आपको इसका सेवन करना तुरंत बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed