फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Keep an eye on your baby, no CCTV in LNJP

अपने नवजात पर रखें नजर, एलएनजेपी में नहीं सीसीटीवी

Thu, 02 Oct 2014 01:00 AM IST
हेमंत ज्योतिसर/ अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
हेमंत ज्योतिसर/ अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Oct 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी के सिविल अस्पताल में सीसीटीवी लगाने का प्रोजेक्ट पिछले एक साल से अधर में है। लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में क्लोज सर्किट टेलीविजन लगाने की डिमांड तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन


लेकिन एक साल से इससे संबंधित फाइल हेड ऑफिस में पड़ी है। किसी भी स्वास्थ्य अधिकारी ने इस पर दोबारा ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई।

पानीपत सिविल अस्पताल में बुधवार को नवजात चोरी होने की घटना का पता लगने पर एलएनजेपी कुरुक्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे का मुद्दा फिर से जोर रहा है।

प्रसूति विभाग में दाखिल कुछ मरीजों के साथ आए परिजन इस विषय पर चर्चा करते दिखाई दिए। सरकारी अस्पताल में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण भी यहां सीसीटीवी कैमरे की डिमांड उठने लगी है।
विज्ञापन


हालांकि विभाग द्वारा एक एजेंसी के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड जरूर लगाए हैं। बावजूद इसके भीड़ का फायदा चोरों को मिल रहा है।

प्रसूति विभाग में जरूरी है कैमरे
वैसे तो लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है। प्रसूति विभाग में भी इनकी कोई व्यवस्था सिविल अस्पताल में नहीं हैं, जबकि यहां सीसीटीवी कैमरे होने की जरूरत सबसे अधिक है। ताकि बच्चा उठाने या फिर बदलने जैसी घटना होने पर इसकी रिकार्डिंग हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी है ध्यान रखने के लिए
एमएस डॉ. मुकेश ने कहा कि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा सिक्योरिटी का प्रबंध किया है। सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना ही है।


एक साल पहले भेजी गई थी डिमांड : एमएस
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुकेश का कहना है कि एक साल पहले उन्होंने स्वयं फाईल बनाकर डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी थी। लेकिन अभी यह मामला अधर में ही है। जब उनसे एक वर्ष तक डिमांड पूरी न होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी वे पंचकूला मीटिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed