{"_id":"5a7fef934f1c1b0a7b8b6547","slug":"katasaraj-yatra-canceled-due-to-tension-between-india-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते श्री कटासराज यात्रा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते श्री कटासराज यात्रा रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते श्री कटासराज यात्रा रद्द
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच 11 से 17 फरवरी तक होने वाली श्री कटासराज धाम (पाकिस्तान) यात्रा तनावपूर्ण वातावरण के चलते स्थगित कर दी गई है। दोनो देशों की ओर से यात्रियों को वीजा जारी नहीं किए गए हैं।
यात्रा संयोजक शिवप्रताप बजाज ने शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान श्री कटासराज यात्रा रद्द किए जाने की घोषणा की। बजाज ने बताया कि यात्रा में भाग लेने के लिए देश के 15 से अधिक राज्यों के 191 श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट पाकिस्तान हाई कमीशन के पास जमा करवाए थे। यात्रियों को उम्मीद थी कि हमेशा की तरह पाकिस्तान हाई कमीशन यात्रा से ठीक दो दिन पहले उन्हें वीजा जारी करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
बजाज ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर इस तीर्थयात्रा का वर्षों से आयोजन होता आ रहा है। हर वर्ष तीर्थ यात्री महाशिवरात्रि पर श्रीकटासराज धाम के श्री अमरकुंड में पवित्र स्नान करते हैं। लेकिन इस बार बॉर्डर पर चल रही गोलाबारी के कारण तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान हाईकमीशन ने यात्रियों को वीजा जारी नहीं किए। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी यात्रा को हरी झंडी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
संयोजक शिवप्रताप बजाज, विश्व हिंदू परिषद जिला प्रधान श्री सागर, दिल्ली से सतीश कुमार शौकिन, सिरसा से प्रेम कुमार ग्रोवर, लुधियाना से प्रेम नागर, अंबाला से सतीश मकोल, त्रिलोक चंद, रोशन लाल ने बैठक यात्रा रद्द होने पर गहरा दुख प्रकट किया।