फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Sahib will become world largest gurdwara

करतारपुर साहिब बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा, पाकिस्तान ने जारी की अधिसूचना

Sat, 19 Oct 2019 05:44 AM IST
Vikas Kumar अशोक नीर, अमर उजाला, चंडीगढ़
अशोक नीर, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Sahib will become world largest gurdwara
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के साथ सटी 1450 एकड़ भूमि को भी गुरुद्वारा परिसर में शामिल कर लिया गया है। इस बाबत पाकिस्तान सरकार ने विशेष अधिसूचना भी जारी कर दी है। इन पवित्र खेतों में गुरु नानक देव ने ‘खेती कर नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का मानवतावादी संदेश दिया था। 

विज्ञापन


इसके बाद करतारपुर साहिब अब दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा होगा। पाकिस्तान सरकार ने प्रथम चरण का काम पूरा कर लिया है। दूसरे और तीसरे चरण के काम दो वर्ष में पूरा होगा। पाकिस्तानी इतिहासकार शब्बीर ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


वीडियो के अनुसार, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के मुख्य भवन में सफेद रंग का पेंट किया गया है। मुख्य भवन के सबसे बड़े गुंबद के ऊपर स्थापित सोने के कलश को साफ कर दोबारा लगाया गया है। गुरुद्वारा साहिब के आसपास के प्रांगण में संगमरमर लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब रगड़ाई हो रही है। गुरुद्वारा साहिब के आसपास पौधे लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री निवास के हर भवन में हजार श्रद्धालु ठहर सकेंगे 

लंगर हॉल और यात्री निवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब पाकिस्तान सरकार चार नए यात्री निवास का निर्माण करेगी। यात्री निवास के हर भवन में एक हजार श्रद्धालु ठहर सकेंगे। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य भवन के सामने निर्माणाधीन दीवान हॉल में गुंबद लगाने का काम युद्धस्तर पर चालू है। 


पाकिस्तान सरकार ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के आसपास करवाए निर्माण में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य भवन की सदियों पुरानी विरासत के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। मुख्य भवन अपने पुराने रूप में ही है। दर्शनी ड्योढ़ी और पवित्र परिक्रमा के आसपास खुशबूदार फूलों की क्यारियां लगाई जा रही हैं।

बनेगा मीनार-ए-पाकिस्तान का सांकेतिक मॉडल

पाकिस्तान सरकार ने विश्व का सबसे बड़ा खंडा उस अस्थान पर बनाया है जहां से कुछ ही दूरी पर रावी दरिया है। एक एकड़ से अधिक जमीन का उपयोग किया गया है। यहां से कुछ गज दूरी पर मीनार-ए-पाकिस्तान का एक सांकेतिक मॉडल फूलों की लता से भी बनाया गया है। 

पांच सितारा होटल भी बनेगा 

पाकिस्तान सरकार दूसरे और तीसरे चरण में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के नजदीक पांच सितारा होटल का निर्माण भी करेगी। साथ ही दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजार का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु पाकिस्तानी गिफ्ट आइटम खरीद सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed