फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kareena kapoor tell, she is Hindu or Muslim: hindu mahasabha

'करीना कपूर बताएं, वह हिंदू हैं या मुस्लिम'

Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor tell, she is Hindu or Muslim: hindu mahasabha

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर बताएं कि वे हिंदू हैं या मुसलमान। शादी से पूर्व करीना ने कहा था कि वे हिंदू धर्म नहीं छोड़ेंगी। मुस्लिम धर्म नहीं अपनाएंगी। लेकिन वे कभी मांग में सिंदूर डाल कर हिंदू धर्म दिखाती हैं तो कभी बुरका डालकर मस्जिदों में जाती हैं।

विज्ञापन


यह बात हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने शुक्रवार को सूर्य नगर में महासभा के प्रचार मंत्री अनिल शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं से कही।

उन्होंने कहा कि करीना कपूर दोहरी नीति अपना रहीं हैं। उसे अब स्पष्ट कर देना चाहिए कि वह किस धर्म से संबंध रखती हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान ने पहले भी अभिनेत्री से शादी की। उसको छोड़ने के उपरांत करीना कपूर से शादी कर ली।
विज्ञापन

'फरवरी से बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान'

Kareena kapoor tell, she is Hindu or Muslim: hindu mahasabha

भारद्वाज ने कहा कि हिंदू महासभा फरवरी माह से बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का मतलब है बहू लाओ दूसरे धर्म की, अपनी बेटी को बचाओ दूसरे धर्म में जाने से। इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शर्मा, अनिल शर्मा, कृष्ण वाल्मीकि, देवेंद्र भारद्वाज कुंगडिया आदि उपस्थित थे।

उधर अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पानू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय हिसार में हिन्दू महासभा की बैठक का आयोजन किया गया।

प्रवक्ता कंवल सिंह आर्य ने कहा कि भ्रूण हत्या को समाज से मिटाने में अभियान चलाकर अपनी पूरी भागीदारी देनी है। हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि हम लड़कियों को अच्छे संस्कार दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed