{"_id":"5edd2bee8ebc3e9037301cf0","slug":"karan-sharma-named-names-of-all-shooters-dabish-in-many-cities-of-punjab-haryana-chandigarh-news-pkl377472341","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामलाः करण शर्मा ने उगले सभी शूटरों के नाम, पंजाब हरियाणा के कई शहरों में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामलाः करण शर्मा ने उगले सभी शूटरों के नाम, पंजाब हरियाणा के कई शहरों में दबिश
Mon, 08 Jun 2020 02:37 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में शूटर करण शर्मा को पुलिस ने रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
उधर, आरोपी करण शर्मा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वारदात वाले दिन अंबाला जेल में बंद दीपू ने मौलीजागरां में रहने वाले उसके रूममेट दोस्त शिवा के व्हाट्सएप पर कॉल कर उसे शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के घर पर फायरिंग का आदेश दिया था। वहीं, वारदात के बाद से ही शिवा का फोन बंद है और वह गायब है। अब क्राइम ब्रांच की टीम शिवा को दबोचने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
इसके अलावा करण ने क्राइम ब्रांच को सभी शूटरों के नामों का भी खुलासा कर दिया है। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद सारंगपुर के रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ काला की गाड़ी में वह और बाकी शूटर नितिन के साथ बनूड़ की तरफ रवाना होकर अलग जगहों पर छिपते रहे हैं। जांच में सामने आया कि नितिन अमृतसर का रहने वाला है। इसके अलावा सोनीपत निवासी शूटर निशित की भी पुलिस को तलाश है जबकि एक अन्य शूटर पगड़ीधारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस हाईप्रोफाइल फायरिंग केस में शूटर शिवा, नितिन और निशित के नामों का खुलासा होने पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस सोनीपत, करनाल, अंबाला, अमृतसर समेत अन्य शहरों में दबिश दे रही है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि अन्य शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-34 पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस जल्द ही दिखा सकती है।

सेक्टर-9 में शराब ठेके पर फायरिंग में भी जुड़ रहा दीपू का नाम
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, सेक्टर-9 में पुलिस मुख्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में भी पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अुनसार, इस केस को भी पुलिस अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू से जोड़कर देख रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस मामले में भी दीपू का हाथ हो सकता है।
नहीं आई फिरौती की कॉल
वारदात के बाद पुलिस ने ठेका मालिकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, सेक्टर-9 ठेका मालिक राम अवतार बत्रा ने बताया कि उनके पास अब तक न तो कोई मैसेज और न ही रंगदारी के लिए कोई कॉल आई है। बताया गया कि उधर, सेक्टर 33 शराब कारोबारी अरविंद सिंगला से भी किसी तरह की रंगदारी नहीं मांगी गई है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस इस बात का भी कयास लगी रही है कि शराब ठेकेदारों में दहशत फैलाने के लिए दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया है।
दीपू उठाएगा पूरे मामले से पर्दा
पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल से साथियों के संग मिलकर टीनू को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने वाले अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू को सेक्टर 34 थाना पुलिस 9 जून को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आएगी। इसके बाद सभी आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। इससे फायरिंग केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका का पर्दाफाश होगा।
तीनों आरोपी पांच-पांच दिन के रिमांड पर
वारदात के बाद से क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस शूटर और मददगार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कार चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार नंबर की पहचान की और फिर जीरकपुर निवासी जिम मालिक गुरसेवक उर्फ गुरी को आईटी पार्क के पास से गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने सारंगपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला को सेक्टर 34 स्थित हेलिक्स इंस्टीट्यूट के बाहर से उसकी सियाज कार 80 कारतूस के साथ और शूटर करण शर्मा को मौलीजागरां से गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी 5-5 दिन के रिमांड पर हैं।